Tiktok Video: टिकटॉक स्टार हैं 16 साल की चाइल्ड एक्ट्रेस रीम शेख, फैन्स को हंसाने के साथ देती हैं मेकअप टिप्स

टीवी मसाला
Updated Dec 09, 2019 | 15:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Reem Shaikh Tiktok Videos: रीम शेख का अकाउंट टिकटॉक वीडियोज से भरा हुआ है। रीम अपने फैन्स के लिए लगातार फनी जोक्स वाले वीडियो बनाती रहती हैं...

Reem Shaikh TV child Actress become Tiktok Star Now Check her Tiktok Video
रीम शेख।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी चाइल्ड एक्ट्रेस रीम शेख अपने टिकटॉक वीडियोज को लेकर चर्चा में हैं।
  • 16 साल की रीम लगातार अपने फैन्स के लिए फनी वीडियो शेयर करती रहती हैं।
  • रीम ये रिश्ता क्या कहलाता है, देवों के देव महादेव, दीया और बाती हम जैसे सीरियल में काम कर चुकी हैं।

टीवी चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर लंबे टाइम से काम कर रहीं रीम शेख सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैन्स के साथ लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज शेयर करना खूब पसंद करती हैं। वैसे रीम शेख एक्ट्रेस के साथ-साथ टिक टॉक स्टार भी हैं। 
जी हां, रीम शेख का अकाउंट टिकटॉक वीडियोज से भरा हुआ है। रीम अपने फैन्स के लिए लगातार फनी जोक्स वाले वीडियो बनाती रहती हैं। यही नहीं रीम शेख के कई डांसिंग वीडियोज भी हैं जो कि खूब पसंद किए जाते हैं। आपको बता दें, 16 साल की रीम अब तक ना आना इस देश मेरी लाडो, ये रिश्ता क्या कहलाता है, देवों के देव महादेव, दीया और बाती हम, चद्रवर्ती अशोका सम्राट, तुझसे है राबता जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं।


रीम शेख वैसे टिकटॉक पर मेकअप क्वीन भी हैं। अपने टिकटॉक वीडियोज से रीम कभी फैन्स को आई मेकअप तो कभी लिपस्टिक लगाना सिखाती हैं। साथ ही साथ रीम फैन्स को फेस क्लीनिंग ट्रिक्स भी टिकटॉक वीडियोज से शेयर करती हैं।   

 


रीम शेख का टिकटॉक स्टार विशाल पांडे के साथ एक म्यूजिक वीडियो की रिलीज हो चुका है। इस गाने का नाम सुन्दा नी है जो कि अक्टूबर 2019 में रिलीज हुआ है। रीम शेख के इस वीडियो को सिंगर-कंपोजर जस्सी धालीवाल ने बनाया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर