24 जनवरी टॉप 5 टीवी न्यूज: क्या बंद होगा द कपिल शर्मा शो? फिल्म में नजर आएंगी तारक मेहता शो की पुरानी अंजलि!

TV Top 5 news Today: टीवी जगत से आज की वो 5 बड़ी खबरें जो आज चर्चा में बनी रहीं। एक नजर 24 जनवरी 2021 के टीवी न्यूजमेकर्स पर।

TV Top 5 news of the day 24 January 2021
TV Top 5 news of the day 24 January 2021 
मुख्य बातें
  • सामने आई कपिल शर्मा शो के ऑफ एयर होने की खबरें
  • सिद्धार्थ शुक्ला ने वीकेंड एपिसोड पर फिर ली बिग बॉस के घर में एंट्री
  • पवित्र रिश्ता फेम एक्टर करणवीर मेहरा ने दिल्ली में की शादी

मुंबई: रविवार, 24 जनवरी को छोटे परदे यानी टीवी की दुनिया से कई ऐसी खबरें आई हैं जिनकी आज दिन भर चर्चा बनी रही। द कपिल शर्मा शो के बंद होने की चर्चा है।  पवित्र रिश्ता सीरियल के चर्चित किरदार रहे टीवी एक्टर करणवीर मेहरा ने शादी कर ली है। टीवी कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजली का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस के फिल्मों में आने की चर्चा है। आइए एक नजर डालते हैं रविवार को आई टीवी से जुड़ी 5 चर्चित खबरों पर।

1. क्या बंद होगा द कपिल शर्मा शो:
कॉमेडी शो, द कपिल शर्मा शो के अब ऑफ एयर होने की संभावना है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि टीम दर्शकों के लिए बेस्ट कंटेंट लाने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत करती है और यह लोगों के बीच एक लोकप्रिय शो रहा है लेकिन अब कुछ समय के लिए दर्शक अपना पसंदीदा शो नहीं देख पाएंगे। सूत्रों के अनुसार और रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के मुताबिक यह शो बहुत जल्द अगले सीजन के साथ वापसी करेगा और कुछ समय के लिए बंद होगा।

2. पवित्र रिश्ता फेम करणवीर मेहरा की शादी:

सेलेब्स की शादियों का सिलसिला बरकरार रखते हुए करणवीर मेहरा ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है। उन्होंने दिल्ली के गुरुद्वारे में निधि वी सेठ से 24 जनवरी को विवाह किया है। दोनों की शादी की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

3. तारक मेहता शो की ्अंजलि फिल्मों में आ सकती हैं नजर

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में लंबे समय तक अंजलि मेहता का किरदार निभाने वालीं नेहा मेहता के जल्द फिल्मी दुनिया में कदम रखने की खबर है। दैनिक भास्कर के साथ एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में संकेत दिए हैं। तारक मेहता शो ठुकराने के बाद उन्होंने कई ऑफर ठुकराए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार नेहा जल्द नारी शक्ति पर आधारित गुजराती फिल्म में नजर आने वाली हैं।

4. सिद्धार्थ शुक्ला की फिर बिग बॉस में एंट्री:
बिग बॉस टीवी रियलिटी शो में सिद्धार्थ शुक्ला की एक बार फिर एंट्री हुई है। सीजन-13 के विजेता और सीजन-14 में बतौर सीनियर कुछ दिन तक घर में रहने के बाद वीकेंड एपिसोड पर एक बार फिर एक्टर बिग बॉस के घर के अंदर नजर आए।

5. राखी सावंत ने बताई शादी की नई वजह:

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

ड्रामा क्वीन और बिग बॉस 14 में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वालीं राखी सावंत ने अपनी शादी को लेकर एक बार फिर चौंकाने वाला खुलासा किया है। राखी सावंत ने माना कि वह एक शादीशुदा महिला हैं लेकिन अपने पति का इंतजार कर रही हैं। राखी के अनुसार जीवन में किसी परेशानी की वजह से उन्होंने शादी की है। शो में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राखी ने ये बात कही।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर