TV News: Indian Idol में नकली प्रेम कहानी दिखाने का फिर खुलासा, Khatron Ke Khiladi 11 का मजेदार लॉन्च VIDEO

Top TV News TV News Wrap 08 July 2021: आशा भोसले ने इंडियन आइडल 12 के विजेता की ट्रॉफी की झलक दिखाई है। खतरों के खिलाड़ी का लॉन्च एक मजेदार वीडियो के साथ हुआ है। जानिए टीवी जगत की कुछ बड़ी खबरें।

TV Newsmakers 8 July 2021 khatron ke khiladi 11, Rahul Vaidya, Rohit shetty, indian idol 12
टॉप टीवी न्यूज 
मुख्य बातें
  • खतरों के खिलाड़ी 11 शो लॉन्च में रोहित शेट्टी से पंजा लड़ाते दिखे राहुल वैद्य
  • आशा भोसले ने दिखाई इंडियन 12 की ट्रॉफी की झलक
  • डांस दीवाने के सेट से माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर का वीडियो वायरल

टीवी की दुनिया से कई सारी खबरें हाल ही में सामने आई हैं जिन्हें एक नजर में आप यहां पर देख सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं बीते दिन 8 जुलाई को चर्चा में रही कुछ टॉप टीवी न्यूज पर।
Khatron Ke Khiladi 11 का मजेदार लॉन्च, रोहित शेट्टी और राहुल वैद्य ने लड़ाया पंजा
खतरों के खिलाड़ी शो 17 जुलाई से कलर्स टीवी पर शनिवार और रविवार को रात 9.30 बजे प्रसारित किया जाएगा। शो की लॉन्चिंग इवेंट में सभी कंटेस्टेंट्स का मीडिया से परिचय करवाया गया। होस्ट रोहित शेट्टी भी ख़ुद मौजूद रहे। इस दौरान राहुल वैद्य ने रोहित शेट्टी के पंजा लड़ाते हुए फोटोग्राफरों को पोज़ दिये।

Kumkum Bhagya सीरियल की एक्ट्रेस Sikha Singh ने शेयर की टॉपलेस फोटो:

कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस शिखा सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। पिछले दिनों में ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए तस्वीर शेयर करने के बाद चर्चा में आईं शिखा सिंह ने अब इंस्टाग्राम पर अपनी टॉपलेस फोटो शेयर की। जिसमें वह बोल्ड अंदाज में पलंग पर लेटी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शिखा सिंह ने कैप्शन दिया, ' आज रात की थीम रेड थी।'

Indian Idol में फिर झूठी प्रेम कहानी दिखाने का खुलासा, कंटेस्टेंट ने बताई सच्चाई:
इंडियन आइडल 12 के प्रतियोगी निहाल टॉरो हाल ही में शो के टॉप 7 में पहुंचे हैं। उन्हें अपने गृहनगर जाने का मौका मिला। इस बीच हाल ही में, निहाल ने ईटाइम्स टीवी से अपनी इंडियन आइडल के साथ यात्रा के बारे में बात की और हिमेश रेशमिया के लिए एक गाना रिकॉर्ड किया। उन्होंने शो में सह-प्रतियोगी सायली कांबले के साथ अपने बहुचर्चित प्रेम बंधन से भी पर्दा हटाया।

उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं क्योंकि हम पर इतना प्यार बरस रहा है। मैं अभी अपने गृहनगर गया था और मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतने सारे लोग प्यार करेंगे। मैं 6-7 महीने के लंबे अंतराल के बाद अपने गृहनगर का दौरा किया।'

सयाली के बारे में बात करते हुए इस निहाल ने खुलासा कर दिया कि कैसे इंडियन आइडल में गलत प्रेम कहानियां दिखाई जाती हैं। उन्होंने कहा, 'हम सायली बडी बुलाते हैं और वह मुझे अपना छोटा भाई मानती हैं। हम एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और वह मेरी बहन नहीं बल्कि एक बड़ा भाई है। हमारे बीच कोई रोमांटिक एंगल नहीं है और मुझे पता है कि हमारी बॉन्डिंग यह आभास दे सकती है कि कुछ चल रहा है लेकिन यकीन मानिए इस रोमांटिक एंगल स्टोरी में कोई सच्चाई नहीं है।'

आशा भोसले ने दिखाई Indian Idol 12 ट्रॉफी की झलक:

गायकी आधारित रियालिटी शो 'इंडियन आइडल 12' अब फिनाले की और जा है। कुछ दिन पहले ही शो में बचे हुए सारे कंटेस्टेंट्स को वापस उनके घर भेजे गए थे ताकि वो अपने लिए वोट जुटा सकें। इसी बीच मेकर्स ने इस सीजन की ट्रॉफी की झलक भी दिखा दी है। मेकर्स ने इस वीकेंड आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सिंगर आशा भोसले गेस्ट जज बनकर पहुंचेंगी। उनकी मौजूदगी में इंडियन आइडल ट्रॉफी की झलक सबने देखी।

Dance Deewane 3 में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर का रोमांस:

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

माधुरी दीक्षित ने जब सबके सामने स्टेज पर 'आई लव यू' कहा तो अनिल कपूर खुशी से नाचने लगे। 'डांस दीवाने 3' के इस वीकेंड आ रहे एपिसोड में अनिल कपूर गेस्ट जज बनकर पहुंचे। अपने फेवरिट को-स्टार अनिल कपूर को देख माधुरी बहुत एक्साइटेड हो गईं। सेट पर मौजूद लोगों की डिमांड पर अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने 'आई लव यू' गाने पर परफॉर्म भी किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर