Rubina Dilaik Video: रुबीना दिलाइक के घर आया ये नया मेहमान, इस अंदाज में एक्ट्रेस ने फैंस से मिलवाया

Rubina Dilaik New Video: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने फैंस को घर आए नए मेहमान से मिलवाती नजर आ रही हैं।

Rubina Dilaik
Rubina Dilaik  
मुख्य बातें
  • रुबीना दिलाइक ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है।
  • इस वीडियो में उन्होंने फैंस को घर आए नए मेहमान से मिलाया।
  • फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

टीवी सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' में सौम्या का किरदार निभाने वाली रुबीना दिलाइक ने हाल में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपने फैंस को घर आए नए मेहमान से मिलवाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस नए मेहमान का नाम आइवरी है। वीडियो में एक्ट्रेस अपनी इंस्टा फैमिली से बताया है कि वो इस नए मेहमान से कहां मिली। वहीं उनके इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

रुबीना दिलाइक ने बताया कि वो आइवरी से सेट पर मिली थीं। जहां वो एक बेबी चीड़ियां थी। मैंने उसे बचाया है। मैंने सिर्फ इसे पानी पिलाया और अब ये मुझसे बात करने लगी। तो ये सभी को हाय बोल रही है। बता दें कि एक्ट्रेस जानवरों से बेहद प्यार करती हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- गलत बात रुबीना इसे आजाद करो। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बेहद क्यूट है। 

वहीं एक्ट्रेस ने बताया कि जल्द वो 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' को अलविदा कहने वाली हैं। उनकी इस खबर से फैंस काफी निराश है। लेकिन एक्ट्रेस ने बताया कि आगे उन्हें बेहतर मौका मिला तो जल्द वापस आएंगी।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on

 

रुबीना ने ने बताया कि 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' में लीप आने के बाद वो शो से बाहर हो जाएंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं लीप आने के बाद शो का हिस्सा नहीं रहूंगी। क्योंकि सौम्या का किरदार लीप के बाद भी जारी रहेगा या नहीं इस बारे में मुझे कोई जानकारी अभी तक नहीं है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on

 

वहीं शो 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' के लीड एक्टर  विवियन डिसेना ने पिछले साल ही छोड़ दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो पर्दे पर पिता की भूमिका नहीं निभाना चाहते थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर