जब अफ्रीका के पहाड़ों पर मौत को मात देकर लौटी थीं मुनमुन दत्ता, खुद बताया था ये खौफनाक मंजर

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता की अफ्रीका के पहाड़ पर जान जा सकती थी। जानें ऐसा क्या हुआ था एक्ट्रेस के साथ।

Munmun Dutta
Munmun Dutta  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जब अफ्रीका के पहाड़ों पर मरते- मरते बची थीं मुनमुन दत्ता
  • सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने खुद बताया था ये किस्सा
  • पहाड़ पर चढ़ाई करते समय ऐसी हो गई थी एक्ट्रेस की हालत

मशहूर टेलिविजन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का रोल निभाकर मशहूर हुई एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। मुनमुन घूमने, नई जगह जाने और ट्रैवल करने का शौक रखती हैं।

मुनमुन अपनी फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर करती हैं। घूमने की शौकीन मुनमुन के साथ एक बार कुछ ऐसा हुआ कि वो मरते- मरते बचीं। यह किस्सा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 

पहाड़ पर कर रही थीं चढ़ाई

मुनमुन दत्ता ने पिछले साल जुलाई में सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं और बताया था कि वो तंजानिया के किलिमंजारो (Kilimanjaro) पहाड़ पर चढ़ाई कर रही थीं, जो कि अफ्रीका के सबसे ऊंचे पहाड़ हैं। यहां दो दिन चढ़ाई करने के बाद उन्हें ये रोकनी पड़ी जिसकी वजह थी क्लौस्ट्रफ़ोबिया।

मुनमुन ने इस पोस्ट में लिखा था, 'मैं ग्रुप की सबसे मजबूत इंसान थी, फिजिकली भी और दिमागी तौर पर भी। मैं जानती थी कि मैं पहाड़ की चोटी पर समय से पहले ही पहुंच जाऊंगी। लेकिन आप कभी भी हर चीज के लिए तैयार नहीं हो सकते और मेरे मामले में क्लौस्ट्रफ़ोबिया बहुत ज्यादा, जिसे चढ़ाई करने से पहले मैंने नजरअंदाज किया, लेकिन पहाड़ों ने मुझे समझा दिया।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by (@mmoonstar) on

टेंट के बाहर हो गईं थीं 'बेहोश'

मुनमुन ने बताया कि पहाड़ के गहरे अंधेरे से उन्हें क्लौस्ट्रफ़ोबिया हो गया और उनका दिल तेजी से धड़कने लगा। उन्होंने बताया कि वहां आखिरी रात वो अपने टेंट के बाहर लगभग बेहोश हो गई थीं और तब उन्होंने फैसला किया कि वो चढ़ाई रोक देंगी। उन्होंने इस पोस्ट में अपनी टीम को थैंक्स कहते हुए लिखा, 'मैं अपनी टीम की शुक्रगुजार हूं जिसने मुझे इस मौत के एक्सपीरियंस से बचाया।' मुनमुन ने बताया कि 5 डिग्री के तापमान वाली सर्द रात में उनकी टीम ने उनका बैग पैक करवाया और करीब एक घंटे तक उनके साथ चलकर उस जगह पर लेकर गए जहां से कार उन्हें पहाड़ों से नीचे लेकर जा सकती थी। इस पोस्ट में मुनमुन ने आगे लिखा कि जब मैं क्लौस्ट्रफ़ोबिया से डील करने के लिए पूरी तरह तैयार होऊंगी, तब मैं किलिमंजारो पर लौटूंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by (@mmoonstar) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by (@mmoonstar) on

30 लाख से ज्यादा है फॉलोअर्स

बता दें कि 32 साल की मुनमुन दत्ता इंस्टाग्राम पर अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट करती रहती हैं जो उनके फैंस को बहुत पसंद आते हैं। इंस्टाग्राम पर मुनमुन दत्ता के 3.2 मिलियन यानी करीब 32 लाख फॉलोअर्स हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर