बोल्ड और हॉट हो गई हैं हिना खान की ऑन स्क्रीन ननद Neha Saroopa, देखें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की रश्मि का ट्रांसफॉर्मेशन

Yeh Rishta kya kehlata hai fame fame Neha Saroopa Transformation: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जिस भी सेलेब ने रोल किया, वह फेमस हो गया। इस सीरियल में रश्मि सिंंघानिया का रोल निभाकर नेहा सरूपा को लोकप्रियता मिली।

Neha Saroopa Transformation
Neha Saroopa Transformation 
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में जिस भी सेलेब ने रोल किया, वह फेमस हो गया।
  • इस सीरियल में रश्मि सिंंघानिया का रोल निभाकर नेहा सरूपा को लोकप्रियता मिली।
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस नेहा सरूपा भी टीवी से दूर हो चुकी है।

Yeh Rishta kya kehlata hai fame fame Neha Saroopa Transformation: स्टार प्लस का लोकप्रिय सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी के सबसे लंबे समय तक चलने वाले शोज में एक है। 12 जनवरी 2009 को शुरू हुआ यह सीरियल अभी तक प्रसारित होता है। इस सीरियल में जिस भी सेलेब ने रोल किया, वह फेमस हो गया। हिना खान और करण मेहरा के लीड रोल वाला यह सीरियल आज भी काफी पसंद किया जाता है। इस सीरियल में हिना खान ने अक्षरा सिंघानिया का रोल निभाया था जबकि करण मेहरा ने नैतिक सिंघानिया का रोल किया था। 

इस सीरियल में हिना खान की ननद रश्मि सिंंघानिया का रोल अभिनेत्री नेहा सरूपा ने निभाया था। नेहा इस सीरियल में 2009 से जुड़ीं और 2016 तक वह इस रोल को निभाती रहीं। इस सीरियल की बदौलत उन्हें अच्छी खासी लोकप्रियता मिली। इस सीरियल में अभिनय की वजह से उन्हें घर घर में पहचान मिली। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neha Saroopa (@nehasaroopa6)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neha Saroopa (@nehasaroopa6)

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा की ननद का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नेहा सरूपा भी टीवी से दूर हो चुकी है। वह अब अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। इसी साल अप्रैल में उन्होंने Karan Babani से सगाई की थी और उसके बाद लगातार घूम रही हैं और अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर कर रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neha Saroopa (@nehasaroopa6)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neha Saroopa (@nehasaroopa6)

काफी बदल चुका है लुक

नेहा सरूपा (Neha Saroopa) जब ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में नजर आती थीं तो काफी सिंपल सी दिखती थीं। पर्दे पर भी वह काफी डरी सहमी सी नजर आती थीं लेकिन आज जब आप उनका इंस्टाग्राम देखेंगे तो यकीन हो जाएगा कि नेहा अब पहले जैसी नहीं रहीं। वह अब बोल्ड और काफी हॉट हो चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर नेहा के कई दिलकश फोटोज मौजूद हैं। अपने लाखों फैंस के लिए वह आए दिन तस्वीरें साझा करती रहती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर