Yuvika Dance: भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' पर युविका चौधरी ने किया प्रिंस के साथ धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

टीवी मसाला
Updated Nov 25, 2019 | 19:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Yuvika Chaudhary dance video: प्रिंस नरूला के जन्मदिन पर युविका ने सरप्राइज पार्टी रखी। इसमें वे भोजपुरी गाने पर प्रिंस के साथ शानदार डांस करते हुए नजर आईं।

Yuvika Dance: भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' पर युविका चौधरी ने किया प्रिंस के साथ धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल
Yuvika Chaudhary dance video: भोजपुरी गाने पर युविका चौधरी ने किया प्रिंस नरुला के साथ डांस  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • युविका चौधरी ने किया भोजपुरी गाने पर डांस
  • पति प्रिंस नरूला के बर्थडे पर रखी थी सरप्राइज पार्टी
  • पार्टी की फोटोज और वीडियोज हुईं वायरल

एक्ट्रेस युविका चौधरी और रिएलिटी स्टार प्रिंस नरूला ने पिछले साल ही शादी रचाई थी। ये छोटे पर्दे के लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। प्रिंस ने 24 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर प्रिंस की पत्नी युविका चौधरी ने उन्हें सरप्राइज पार्टी दी। युविका ने पार्टी की कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर की हैं।

पार्टी में युविका ने प्रिंस के साथ जमकर मस्ती और डांस किया। युविका ने इंस्टाग्राम पर वीडियोज पोस्ट किए हैं, इनमें से एक वीडियो में वे भोजपुरी के सुपरहिट गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' पर शानदार डांस कर रही हैं। उन्हें देखकर प्रिंस भी उनके साथ कदम थिरकाने लगें। इसके अलावा उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वे फिल्म मित्रों के गाने 'कमरिया' पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@yuvikachaudhary) on

इस पार्टी के दौरान युविका और प्रिंस ने मैचिंग ब्लैक आउटफिट्स पहने हैं। दोनों ही पार्टी में बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। बता दें कि प्रिंस और युविका नच बलिए 9 भी विनर रह चुके हैं। शो में उनके डांस को खूब पसंद किया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@yuvikachaudhary) on

दोनों की लव स्टोरी की अगर बात की जाए तो प्रिंस और युविका की मुलाकात टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस में हुई थी। यहीं उनका प्यार परवान चढ़ा, शो में दोनों के खूब चर्चे रहे। पिछले साल वेलेंटाइन्स डे के मौके पर प्रिंस ने युविका का प्रपोज किया और दोनों ने सगाई कर ली। इसके बाद 12 अक्टूबर 2018 को दोनों ने शादी रचाई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर