[Video] एक बार फिर लौटेगी असद और जोया की जोड़ी, ओटीटी में आएगा कुबूल है का सीजन 2

Qubool Hai Season 2: जोया और असद यानी सुरभि ज्योति और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी ने टीवी सीरियल कुबूल है के जरिए दर्शकों के दिलों में राज किया। अब जल्द ही ये जोड़ी एक बार फिर आने वाली है।

Qubool Hai 2
Qubool Hai 2 

मुंबई. बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर एक बार फिर वापसी करने जा रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर का शो कुबूल है का नया सीजन जल्द ही फैंस के बीच होगा। शो का फर्स्ट लुक सामने आया है। 

कुबूल है के पिछले सीजन में असद और जोया की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालांकि, ये शो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही टेलिकास्ट होगा। इसके केवल 10 एपिसोड ही होंगे। सीरियल से मंदिरा बेदी भी वापसी कर रही हैं।

इस सीरियल में करण के अपोजिट जोया के किरदार में सुरभि ज्योति थीं। करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने शो की शूटिंग की फोटो को शेयर किया है। सुरभि ज्योति ने फोटो शेयर कर लिखा, और ये शुरू हुआ।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर