खतरों के खिलाड़ी 12 बना हाईएस्ट रेटेड रियलिटी शो, रोहित शेट्टी ने प्रशंसकों को दिया धन्यवाद

Khatron Ke Khiladi 12 highest-rated reality show: 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 12' दर्शकों द्वारा अत्यधिक देखा और पसंद किया जाने वाला शो बन चुका है। हर सीजन की तरह इसे भी दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

Rohit Shetty TV Show Khatron Ke Khiladi 12 becomes highest-rated reality show
खतरा खतरा खतरा -12।  

Khatron Ke Khiladi 12 highest-rated show: रोहित शेट्टी का रियलिटी शो लॉन्च के बाद से ही दर्शकों का दिल जीत रहा है। यह कम वक्त में ही टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बन चुका है। 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 12' दर्शकों द्वारा अत्यधिक देखा और पसंद किया जाने वाला शो बन चुका है। हर सीजन की तरह इसे भी दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। 'खतरों के खिलाड़ी' का नया सीजन 2 जुलाई 2022 से टेलिकास्ट होना शुरू हुआ था। हर एपिसोड अपने ट्विस्ट और नई चुनौतियों के साथ बड़े पैमाने पर हलचल मचा रहा है। पिछले साल की तरह, खतरों के खिलाड़ी 12 भी अपनी हाई टीआरपी के कारण टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय शो बन गया है। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक छोटी सी क्लिप शेयर की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने दर्शकों के लिए एक प्रशंसा पत्र लिखा है, 'हाथ जोड़कर मैं अपने दर्शकों को खतरों के खिलाड़ी को एक बार फिर से सबसे अधिक रेटिंग वाला रियलिटी शो बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं !!!'

पढ़ें- 'झलक दिखला जा' सीजन 10 है लॉन्च के लिए तैयार, जानें कब टेलिकास्ट होगा पहला एपिसोड?

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर