saath nibhana saathiya 2 Spoiler: गहना के दूल्हे की तलाश होगी जल्द पूरी, कनक की चाल पर भारी अनंत की समझदारी

saath nibhana saathiya 2 Spoiler: साथ निभाना साथिया सीजन 2 की कहानी काफी दिलचस्प होती जा रही है। क्योंकि गहना जल्द दुल्हन बनने वाली है....

saath nibhana saathiya 2 Desai family searching groom for gehna
साथ निभाना साथिया -2। 

साथ निभाना साथिया सीजन 2 की कहानी काफी दिलचस्प होती जा रही है। क्योंकि गहना जल्द दुल्हन बनने वाली है। घरवाले बड़ी शिद्दत से गहना के लिए लड़का ढूंढ रहे हैं। हालांकि कोई भी लड़का, गहना को पसंद नहीं कर रहा है। हाल ही में साथ निभाना साथिया-2 में गहना को देखने लड़केवाले घर आए लेकिन उन्होंने तो लड़की के कैरेक्टर पर ही सवाल खड़े कर दिए। लड़के वालों ने गहना के कैरेक्टर पर सवाल उठाकर रिश्ता ना करने की बात कही और लड़की वालों की बेज्जती की। बाद में कनक नई चाल चलती हैं और गहना के लिए एक नया रिश्ता लाती हैं। लेकिन लड़के की मां गहना से कई तरह के सवाल करती है। इसपर अनंत समझदारी से कहता है कि वो ऐसे घर में गहना की शादी नहीं कराएंगे। जहां लोग अपनी बहू से इस तरह का व्यवहार करते हों। तो अब कौन थामेगा गहना का हाथ? कौन बनेगा गहना का दूल्हा? किसके संग सात फेरे लेंगी गहना? इन सभी सवालों के जवाब साथ निभाना साथिया सीजन 2 के आने वाले एपिसोड से दर्शकों को मिलेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर