Haryanvi Song: छम्मक छल्लो बनकर गोरी नागोरी ने द‍िखाया जलवा, यूट्यूब पर वायरल हुआ हरियाणवी गाना

Gori Nagori song Chammak Chhalo: जानी मानी हरियाणवी डांसर और सिंगर गोरी नागोरी इन दिनों काफी लोकप्रिय हैं। आए दिन उनके नए गाने यूट्यूब पर रिलीज होते हैं और छा जाते हैं।

Chammak Challo Gori Nagori Song
Chammak Challo Gori Nagori Song 

Gori Nagori song Chammak Chhalo: जानी मानी हरियाणवी डांसर और सिंगर गोरी नागोरी इन दिनों काफी लोकप्रिय हैं। आए दिन उनके नए गाने यूट्यूब पर रिलीज होते हैं और छा जाते हैं। हरियाणवी क्‍वीन सपना चौधरी की तरह गोरी नागोरी सेंसेशन बनती जा रही हैं और उनके कार्यक्रमों में भी हजारों लोग जुटने लगे हैं। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर उनकी लोकप्रियता में भारी इजाफा हुआ है। 

इधर, यूट्यूब पर गोरी नागोरी का नया गाना छम्‍मक छल्‍लो र‍िलीज हो गया है और अब तक हजारों बार देखा जा चुका है। गाने में गोरी नागोरी का डांस ऐसा है कि देखने वालों को करंट लगे। उनके लटके झटकों से फैंस घायल हो रहे हैं। गाने में गोरी नागोरी राजस्‍थानी आउटफ‍िट में नजर आ रही हैं। उनके साथ अन्‍य कलाकार भी डांस कर समां बांध रहे हैं। गाने में गोरी नागोरी के साथ विकास कुमार नजर आ रहे हैं। अभिनेता विकास कुमार ने ही इस गाने को आवाज दी है जबकि बोल लिखे हैं विकास खारोदा ने। इससे पहले भी गोरी नागोरी के दर्जनों गाने धूम मचा चुके हैं। वह अपने डांस के लिए मशहूर हैं और लाइव प्रोग्राम भी करती हैं। 

अगली खबर