New Haryanvi Song: खूब पसंद किया जा रहा नवीन पुनिया का नया गाना 'कास्ट वर्सेज लव', देखें VIDEO

Naveen punia caste vs love Song: नवीन पुनिया का नया गाना 'कास्ट वर्सेज लव' खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में दिखाया गया है कि दूसरी जाति में प्रेम कितना कठिन होता है।

नवीन पुनिया हरियाणवी भाषा के मशहूर सिंगर्स में से एक हैं। उनके ज्यादातर गाने सामाजिक मुद्दों पर होते हैं। नवीन पुनिया के सैड सॉन्ग को पसंद करने वाले युवा पूरे देश भर में हैं। हाल ही में नवीन पुनिया का एक नया रोमांटिक सैड सॉन्ग 'कास्ट वर्सेस लव' रिलीज हुआ है, जिसे यूट्यूब पर बेहद पसंद किया जा रहा है। गाने में देखा जा सकता है कि नवीन पुनिया और रवीना बिश्नोई दोनों अलग-अलग जात के होते हैं और एक दूसरे से प्रेम कर बैठते हैं। लेकिन जब इस बात की खबर दोनों के घर वालों को होती है तो वो राजी नहीं होते। गाने में इन दोनों के काफी प्यार भरे इमोशनल सीन दिखाए गए हैं। गाने को हैरी लाठर ने लिखा है और प्रेम राज ने संगीत दिया है। गाने को बेहतरीन तरीके से वीरेंद्र पूनिया ने फिल्माया है।

अगली खबर