Haryanvi Song: इस गाने में दिखा हर्ष गहलोट का अनोखा अंदाज, वीडियो हुआ वायरल

हरियाणवी सॉन्ग
Updated Jun 15, 2020 | 15:23 IST

Harsh Gahlot Latest Song: हरियाणवी गाने दर्शकों को बहुत पसंद आते हैं। इन दिनों एक नया हरियाणवी गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पसंद किया जा रहा है।

Harsh Gahlot Latest Song: हरियाणवी गानों का क्रेज दर्शकों में लगातार बढ़ता जा रहा है। इन गानों को बहुत पसंद किया जाता है और रिलीज के साथ ही ये छा जाते हैं। इन दिनों एक हरियाणवी गाना यू-ट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने में हर्ष गहलोट का एक गाना बहुत देखा और पसंद किया जा रहा है। दर्शक गाने में अंदाज देखकर उनके कायल हो गए हैं। हर्ष गहलोट पहले भी कई गानों में नजर आ चुके हैं जिसमें शेर, यार नखरो, नंदोई और नजर में भी नजर आ चुके हैं। अब उनका ये गाना वायरल हो रहा है, जिसे राहुल पुथी ने गाया है। गाने का नाम है 'सुधी'। वीडियो में हर्ष के साथ शिवानी राघव हैं। गाने में दोनों बहुत अच्छे लग रहे हैं और उनकी केमिस्ट्री भी दमदार है। आपको बता दें कि इस गाने के बोल भी राहुल पुथी ने ही लिखे हैं। गाने को मोनू सुरेथिया ने डायरेक्ट किया है।

अगली खबर