Sandip Surila Haryanvi Songs : हर्ष गहलोत बने हर‍ियाणवी 'सलमान खान', सुनें संदीप सुरीला का गाना शेर ठाठी बंदा

हरियाणवी
Updated Dec 03, 2019 | 12:21 IST

New Haryanvi Songs Haryanavi 2019 : संदीप सुरीला का नया गाना है शेर ठाठी बंदा। इस गाने में हर्ष गहलोत ने गजब की बॉडी दिखाई है।

हर‍ियाणवी गानों की पॉपुलैर‍िटी बढ़ने के साथ ही इसमें द‍िखने वाले चेहरे भी ग्‍लैमरस होने लगे हैं। हर्ष गहलोत भी ऐसा ही फेस हैं। हाल ही में उनका नया वीड‍ियो आया है जो काफी पसंद क‍िया जा रहा है। ये वीड‍ियो दरअसल संदीप सुरीला के गाने शेर ठाठी बंदा का है ज‍िसे कुलदीप राठी ने डायरेक्‍ट क‍िया है। इस गाने को ऋष‍ि राज मस्‍ताना ने लिखा है। गाने का वीड‍ियो पहले एक सीन से शुरू होता है जिसमें हर्ष ने अपनी बॉडी दिखाई है। हो सकता है क‍ि इस गाने के बाद इनको हर‍ियाणवी सलमान खान का टैग मिल जाए। गाने में हर‍ियाणा के लोगों के गुणों का भी बखान क‍िया गया है। यूट्यूब पर गाने को अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिल रहा है और फैन्‍स इसे हर‍ियाणवी कल्‍चर के साथ जोड़ कर देख रहे हैं। 

अगली खबर