Akki Aryan and Disha Panchal new Song: इस गाने में देखें मनजीत पंचाल का देसी अंदाज, वीडियो हुआ वायरल

हरियाणवी
Updated Jun 17, 2020 | 13:55 IST

Akki Aryan and Disha Panchal new Song: हरियाणवी सिंगर अक्की आर्यन और दिशा पंचाल का ये नया गाना इनदिनों काफी धमाल मचा रहा है। दर्शक इस गाने को बार-बार देख रहे हैं।

Akki Aryan and Disha Panchal new Song: हरियाणवी गाने लोगों को खूब भाते हैं। अक्सर लोग इन गानों पर हर खूशी के महौल में झूम उठते हैं। अब हाल ही हरियाणवी सिंगर अक्की आर्यन और दिशा पंचाल एक नया गाना लेकर आए हैं। गाने का टाइटल है- 'देसी ब्रैंड'। गाने में मनजीत पंचाल और एनएस माही मुख्य किरदार में हैं। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि मनजीत पंचाल को  एनएस माही से प्यार हो जाता है। लेकिन, एनएस माही को उनका देसी अंदाज पसंद नहीं आता है। हालांकि गाने के अंत में दोनों एक - दूसरे के साथ खूश नजर आते हैं। आपको बता दें कि इस गाने के बोल मनजीत पंचाल ने ही लिखे हैं। गाने का संगीत जी आर म्यूजिक का है। अबतक इस गाने को 2,005,350 व्यूज मिल चुके हैं।

अगली खबर