Latest Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर राज मावर का नया गाना 'Attitude' हुआ रिलीज, फैंस को पसंद आ रहा वीडियो

हरियाणवी
Updated May 21, 2020 | 13:09 IST

Latest Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर राज मावर के गानों को लोग खूब पसंद करते हैं। अब हालिाय रिलीज उनका नया गाना भी दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा गया है।

Latest Haryanvi Song: हरियाणवी गानों का क्रेज लोगों में खूब देखने को मिलता है। लोग इन गानों को सुनकर अक्सर थिरक उठते हैं। हरियाणवी गानों के लिए मशहूर सिंगर राज मावर एक नया गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है- 'एटिट्यूट'। गाने में सनी चौधरी और अंजली राघव नजर आ रहे हैं। गाने में दिखाया गया है कि सनी, अंजली को बहुत प्यार करते रहते हैं। लेकिन, अंजली उन्हें उनके देसी लुक की वजह से पसंद नहीं करती हैं। हालांकि गाने के अंत में उन्हें सनी चौधरी के प्यार का एहसास होता है। अंजली राघव उन्हें मनाने जाती हैं मगर, वो अंजली के प्यार को तब ठुकरा देते हैं। गाने को बेहद ही खूबसूरती से फिल्माया गया है। आपको बता दें कि इस गाने को राज मावर ने गाया है और इसके बोल सनी चौधरी ने लिखें हैं। गाने का संगीत यंग के का है। इस गाने को प्रिंस अमन सेठी ने डायरेक्ट किया है।

अगली खबर