Naveen Chaudhary Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर नवीन चौधरी का नया गाना Ram Ram रिलीज, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated Jun 20, 2020 | 14:53 IST

Naveen Chaudhary Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर नवीन चौधरी का नया गाना इनदिनों खूब पसंद किया जा रहा है। उनका ये हालिया रिलीज गाना दर्शकों के जुबान पर चढ़ गया है।

Naveen Chaudhary Song: हरियाणवी गानों का अपना एक अलग ही स्वैग है। इन गानों पर लोग अक्सर ठुमके लगाते नजर आते हैं। अब हाल ही में हरियाणवी सिंगर नवीन चौधरी अपना एक नया गाना लेकर आए हैं। जिसका नाम है- 'राम राम'। गाने में दिखाया गया है कि किस तरह नवीन चौधरी अपने पिता को खो देने के बाद उनकी सभी जिम्मेदारियों को संभालते हैं। किस तरह वो अपने पिता का मान रखते हुए, उनके जगह को अपनाकर सामाज के हित में काम करते हैं। जैसा कि पहले उनके पिता किया करते थे। अपनों की साजिशों का शिकार होकर किस तरह सभी कठिन परिस्थतियों से खुद को निकालते हैं। गाने को बहुत ही करीने से फिल्माया गया है। खास बात ये है कि इसके बोल भी नवीन चौधरी ने ही लिखे हैं। गाने को संगीत और डायरेक्शन भी नवीन चौधरी का ही है।

अगली खबर