Haryanavi DJ Songs 2020: प्रांजल दह‍िया के ठुमकों से लगी डीजे फ्लोर पर आग, देखें वीड‍ियो

हरियाणवी
Updated Jan 07, 2020 | 13:52 IST

Latest Haryanavi DJ Songs 2020: हर‍ियाणवी गाने अब डीजे फ्लोर पर पॉपुलर हो रहे हैं। इसी मूड का एक नया गाना आया है ज‍िसमें प्रांजल दह‍िया आग लगाती नजर आ रही हैं।

प्रांजल दह‍िया एक नए हर‍ियाणवी गाने के वीड‍ियो में नजर आ रही हैं। इसमें वह डीजे फ्लोर पर डांस करने की बात कह रही हैं। गाने को अंजल‍ि और गहल्‍यान शाब ने गाया है। जबक‍ि गाने के बोल आरबी गुज्‍जर ने लिखे हैं और म्‍यूज‍िक र‍ियाजी ने द‍िया है। वीड‍ियो में प्रांजल की जिद है क‍ि वो डांस फ्लोर पर धमाल करना चाहती है। हालांक‍ि रात के 12 बज गए हैं लेकिन वो क‍िसी की बात नहीं सुनती। गाने के शुरुआती बोल हैं - मैं तो मार-मार के ठुंगे नाचूंगी डीजे फ्लोर पे,  नाचूंगी पूरे जोर में, नाचूंगी पूरे टोर में, नाचूंगी पूरे जोर में, तोड़ूंगी पूरे फ्लोर ने। 

अगली खबर