Mukesh Fauji - Tirange Aali Petti: फौजियों की शहादत को नमन करती है ‘तिरंगे वाली पेटी’, देखें भावुक वीडियो

हरियाणवी
Updated Jul 03, 2020 | 15:16 IST

Mukesh Fauji – Tirange Aali Petti: मुकेश फौजी का ये गाना जुलाई 2020 में रिलीज हुआ है। मुकेश फौजी का ये गाना देश के वीर जवानों की शहादत को समर्पित है।

Tirange Aali Petti VIDEO Song: जिस समय देश चीन और पाकिस्तान से युद्ध के मुहाने पर खड़ा हो, कश्मीर से आये दिन आतंकी मुठभेड़ मे जवानों की शहादत की खवृबरे आ रही हों उस समय मुकेश फौजी का ये गाना ‘तिरंगे वाली पेटी’ देश वासियों के अंदर भारतीय फौज और देश के लिए एक अजीब सी देशभक्ति की भावना को जगा देता है। मुकेश भौजी ने इस गाने में एक शहीद के पिता का दर्द और उस दर्द में छुपे देश के लिए बेटे की शहादत पर होने वाले गर्व को बहुत बारीकी से बताया है।

इस गाने को लिखा है लुदेसर आला मीत ने और संगीत दिया है जी आर म्यूजिक ने। आपको बता दें की अभी कुछ दिन पहले ही भारत चीन सीमा के गलवान घाटी में हमारे 20 वीर जवान चीनी सैनिकों से लड़ते-लड़ते शहीद हो गए थे। जिसके बाद से ही देशवासियों के अंदर चीन के खिलाफ गुस्सा और बढ़ गया है। हालांकि सरकार भी अपने तरीके से चीन को हर संभव जवाब दे रही है।

अगली खबर