New Haryanvi Song: इस नए हरियाणवी गाने ने मचाई धूम, देखें वायरल वीडियो

हरियाणवी
Updated Jun 27, 2020 | 11:43 IST

Vishavjeet Chaudhary New Song: विश्वजीत चौधरी अपने गानों के लिए काफी मशहूर हैं। लोग उनके गानों को खूब सुनते और पसंद करते हैं। अब उनका हालिया रिलीज गाना भी काफी धमाल मचा रहा है।

Vishavjeet Chaudhary New Song: विश्वजीत चौधरी अपने हरियाणवी गानों के लिए काफी पॉपुलर हैं। उनके फैंस को उनके गानों का इंतजार रहता है। अपने बेहतरीन गानों से विश्वजीत चौधरी लोगों के दिलों में एक खास जगह बना चुके हैं। अब हाल ही वो एक और नया गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है 'घाघरा'। गाने के वीडियो में प्रसांत धामा और हिना खान हैं। दोनों की एक्टिंग ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं। गाने को बेहद ही खूबसूरती से फिल्माया गया है। गाने में दिल को छू लेने वाले बोल को मोहित माजरेया और राकेश माजरेया ने लिखा है। गाने में संगीत एस जे म्यूजिक का है। इस गाने को डायरेक्ट रिकी यादव और लव रंधावा ने किया है। विश्वजीत चौधरी के हालिया रिलीज इस गाने को अबतक 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

अगली खबर