Almonds Benefits: पेट की सेहत के लिये अच्‍छे हैं भीगे हुए बादाम, वजन घटाने में भी करते हैं मदद

हेल्थ
Updated Nov 27, 2019 | 07:00 IST | Ritu

आपको पता है भीगे हुए बादाम (Soaked Almonds), कच्चे बादाम (Raw Almond) से ज्यादा फायदेमंद (Benefits) होते हैं। भीगने के बाद बादाम  की पोषकता (Nutrients) बढ़ जाती है।

badam ke fayde
Almonds  |  तस्वीर साभार: Getty Images
मुख्य बातें
  • बादाम विटामिन ई और ओमेगा 3 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
  • बादाम भूख कंट्रोल कर लंबे समय तक पेट भरा रखता है।
  • बादाम का छिलका निकाल कर खाने से मिलता है पूरा पोषण।

बादाम सिर्फ विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर नहीं होते, बल्कि उनका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है। दूधिया स्वाद लिए बादाम का न केवल हलवा, मिठाई या खीर में प्रयोग होता है बल्कि इसे सौंदर्य निखारने के लिए भी किया जाता है। प्राचीन समय से बादाम को शक्ति देने वाले फ्रूट्स के रूप में माना गया है। बादाम विटामिन ई, डाइट्री फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं।

यही कारण है कि इसे सुपरफूड माना जाता है। हाई प्रोटीन होने के कारण भूख करता है कंट्रोल प्रोटीन का उच्च स्तर होने के कारण ये पेट को लंबे समय तक भरा भी महसूस कराता है और मैंगनीज से समृद्ध होने के कारण हड्डियों को मजबूत करने और रक्त शर्करा को विनियमित करने में मदद करता है। रक्तचाप को संतुलित करने के साथ ये मांसपेशियों और तंत्रिका कार्यों को सुचारू करने भी मदद करता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arpita : UAE Licensed Blogger (@foodloreuae) on

कच्चे बादाम बनाम भीगे बादाम

भीगे हुए बादाम और कच्चे बादाम के बीच यदि आपको चुनाव करना हो तो आपको भीगे बादाम को चुनना चाहिए। ऐसा केवल बेहतर स्वाद के लिए ही नहीं होना चाहिए। बल्कि इस लिए भी क्योंकि भीगे बादाम पोषकता से भरे होते हैं। कच्चे बादाम के छिलके में टैनिन होता है जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है, लेकिन जब बादाम को भिगोते हैं तो छिलका आसानी से उतर जाता है और बादाम के सभी पोषक तत्वों को आसानी से शरीर में अवशोषित होने लगता है।

कम से कम आठ घंटे तक भिगोएं 

एक मुट्ठी बादाम को आधा कप पानी में भिगो दें। उन्हें कवर करें और उन्हें 8 घंटे तक भीगने दें। सुबह के समय बादाम खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। सुबह उठकर पानी में भीगे हुए बादाम के छिलके को छील कर खाएं। भीगे हुए बादा को छील कर आप एयरटाइट कंटेनर में करीब एक हफ्ते तक यूज कर सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Caur (@i_live_to_eat_food) on

विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट से भरे भीगे बादाम के फायदे भी जानें

1. भीगने के बाद बादाम से एक एंजाइम रिलीज होता है जो पाचन शक्ति को बढ़ाता है। लाइपेस नामक एंजाइम फैट को पचाने में फायदेमंद होता है।
2. बादाम में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स भूख को कंट्रोल कर पेट को भरा महसूस कराता है। इससे अतिरिक्त कैलोरी लेने से आप बचते हैं।
3. बादाम दिल के लिए अच्छा होता है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ता है।
4. भीगे बादाम में मौजूद विटामिन ई एक एंटीऑक्सिडेंट फ्री रेडिकल से बचानते हैं और एंटी एजिंग के साथ सूजन को कम करने में मददगार होते हैं।
5. भीगे बादाम में विटामिन बी-17 होता है और ये हर तरह के कैंसर से बचाता है।

बादाम में पोषक तत्व ही उसे सुपरफूड बनाते हैं। इसलिए इसे अपने आहार में रोज शामिल करना शुरू कर दें।

अगली खबर