Detox Water: वेट लॉस और गंभीर बीमारियों के लिए फायदेमंद है ये पानी, घर पर ऐसे करें तैयार

तला-भुना और जंक फूड जैसी चीजों को खाने की आदत से शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगता है। इससे कई गंभीर बीमारियां के जोखिम पैदा होते हैं, लेकिन इनसे छुटकारा पाने के लिए आप घर पर ही डिटॉक्स वॉटर घर बना सकते हैं।

Detox Water
Detox Water 
मुख्य बातें
  • डिटॉक्स वॉटर शरीर को अंदर से शुद्ध करता है
  • ये पानी कैंसर और डायबिटीज में भी फायदेमंद है
  • वेट लॉस के लिए दिन में कई बार पीएं ये पानी।

नई दिल्ली: दिनों दिन खराब होती जीवनशैली और खान-पान में आए बदलाव के कारण शरीर में टॉक्सिन जमा होते रहते हैं। जिसे यदि समय रहते न निकाल जाए तो न केवल ये कई गंभीर बीमारियों की वजह बनते हैं। इनका तन ही नहीं दिमाग पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि शरीर को समय-समय पर डिटॉक्स किया जाए। 

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए ऐसी चीजें लेनी चाहिए जिससे शरीर से विषैले तत्व यूरिन के जरिये बाहर हो जाएं। इसके लिए आपको डिटॉक्स वॉटर की मदद लेनी चाहिए। ये डिटॉक्स वॉटर आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं।

इस तरह से बनाएं डिटॉक्स वॉटर
सामग्री:
संतरा, अदरक और एक लीटर पानी। 

बनाने का तरीका: सबसे पहले अदरक को अच्छे से धो कर पीस लें। इसके बाद छिलके समेत संतरे को बीज निकाल कर पतले-पतले टुकडों में काट लें। अब इन दोनों सामग्रियों को एक लीटर पानी में डालकर फ्रिज में दो घंटे के लिए रख दें। अब आप जब चाहे इसे पीते रहें।

फायदा: संतरे में बहुत ही प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन-सी पाया जाता है और ये शरीर के विषैले तत्वों को बाहर करने में बहुत सहायक होता है। वहीं अदरक मांसपेशियों के दर्द के लिए बहुत काम आता है। इससे दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। 

मधुमेह और कैंसर के रोगियों के लिए डिटॉक्स वॉटर
सामग्री:
पांच स्ट्राबेरी, आधा खीरा और एक लीटर पानी।
 

बनाने का तरीका: सबसे पहले सभी स्ट्राबेरी को बारीक टुकड़ों में काट कर उसे मसल लें। अब खीरे को भी महीन और पतले स्लाइस में का काट लें। इन दोनों को पानी मे मिला कर 10-12 मिनट ऐसे ही ढककर रख दें और जब मन आए इसे पीते रहें। 
 

फायदा: यह मिश्रण शरीर की सूजन को कम करने के साथ मधुमेह और इंसुलिन प्रतिरोध को रोकने का काम करता है। इतना ही नहीं ये वाटर कैंसर से लड़ने में भी मदद करता है। 

इम्युनिटी बढ़ाने और वेट कम करने के लिए डिटॉक्स वॉटर
सामग्री:
दो नींबू (पतले-पतले स्लाइस), लैवेंडर की टहनी और एक लीटर पानी।
 

बनाने का तरीका: सबसे पहले पानी में नींबू और लैवेंडर के फूल मिला लें। यदि लैवेंडर के टहनी या फूल नहीं मिलता तो आप लौंग का इस्तेमाल कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को लगभग एक घंटे के लिए फ्रिज रख दें और दिन में इसे कई बार पीते रहें। 
 

फायदा: नींबू विटामिन-सी में समृद्ध होता है जो विषाक्त पदार्थों को दूर कर प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ावा देता है और वजन घटाने में मदद करता है। वहीं, लैवेंडर तनाव को कम करने में मददगार है।

अगली खबर