High BP: हाई ब्लड प्रेशर कई बड़ी बीमारियों को देता है न्योता, जानिए इसके लक्षण, कारण और इलाज

BP: सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 होता है लेकिन इससे ज्यादा या कम हो जाता है तो फिर शरीर के लिए परेशानी खड़ी कर देता है, जो कई बीमारियों को दस्तक देता है। इसमें रक्त का धमनियों के अंदर प्रवाह का दबाव बढ़ जाता है।

high BP cause symptoms and cure
हाई ब्लड प्रेशर के कारण और इलाज 
मुख्य बातें
  • 21वीं सदी के दौर में ब्लड प्रेशर की समस्या बेहद आम है
  • इसमें रक्त का धमनियों के अंदर प्रवाह का दबाव बढ़ जाता है
  • ढ़ती उम्र के साथ भी हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है

21वीं सदी के दौर में ब्लड प्रेशर की समस्या बेहद आम है। भाग दौड़ भरी लाइफस्टाइल और बदलते खान-पान से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या लगभग हर किसी के जीवन का हिस्सा बन गई है। कोई लो ब्लड प्रेशर का मरीज है तो किसी को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है। यही कारण है कि लोगों को आज के डेट में ज्यादा फैट वाला खाना और ज्यादा जंक फूड खाने की सलाह नहीं दी जाती है। लोगों को आए दिन अपना ब्लड प्रेशर चेक करवाना पड़ता है। 

आलम ये है कि आधी से ज्यादा आबादी डायरेक्टली और इनडायरेक्टली इन समस्या से परेशान है और उन्हें दवाईयों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। हाई ब्लड प्रेशर शरीर के लिए इतना खतरनाक है कि इससे हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 होता है लेकिन इससे ज्यादा या कम हो जाता है तो फिर शरीर के लिए परेशानी खड़ी कर देता है, जो कई बीमारियों को दस्तक देता है। इसमें रक्त का धमनियों के अंदर प्रवाह का दबाव बढ़ जाता है। शुरुआत में इसके लक्षण दिखाई नहीं देते लेकिन काफी बाद में इसके नुकसान का पता चलता है।


हाई ब्लड प्रेशर का कारण
आम तौर पर क्लाइमेट चेंज का भी शरीर पर असर पड़ता है। इसके अलावा बढ़ती उम्र के साथ भी हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा ज्यादा रहता है। 60 वर्ष के बाद इंसानों के शरीर में हाई ब्लड प्रेशर की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा इसका कारण अनुवांशिकता भी हो सकती है। अगर आपके परिवार में पहले से किसी को ये बीमारी है तो इससे आपको भी ये हो सकती है। मोटापे के कारण भी हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है।

धूम्रपान व शराब का सेवन भी ब्लड प्रेशर को हाई कर सकता है। धूम्रपान से खून में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने की आशंका रहती है। वर्कआउट और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है। नमक का ज्यादा सेवन करने से भी हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है। डिप्रेशन और स्ट्रेस के कारण भी हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों को भी हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है।

हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण
ब्लड प्रेशर हाई होने से नाक से खून आने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा सिर में तेज दर्द की शिकायत हो सकती है साथ ही सांस लेने में भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सीने में भी दर्द हो सकता है। खांसी के दौरान हांफने की भी शिकायत हो सकती है। इसके अलावा कभी-कभी पेशाब में खून आने की भी आशंका रहती है साथ ही चक्कर भी आ सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर के इलाज

  • स्वस्थ आहार लें। इसके लिए फल सब्जियों को अपने भोजन में ज्यादा से ज्यादा शामिल करें। फास्ट फूड और जंक फूड खाने से परहेज करें। फल और सब्जियों को नियमित डायट के तौर पर शामिल करें। धूम्रपान व शराब से दूर रहें।
  • चीनी वाले फूड प्रोडक्ट से परहेज करें। जैसे फ्लेवर वाला दही (मीठा दही), ओट्स वगैरह (सीरियल्स) और कोल्ड ड्रिंक्स जैसे सामान का कम से कम सेवन करें। इन सब चीजों की खरीदारी से पहले इसके लेवल को पढ़ लें अगर ये शुगर फ्री है तो इसे आप सेवन कर सकते हैं वरना इनसे दूर ही रहें।
  • अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो समझ जाइए कि इसके साथ ब्लड प्रेशर का खतरा भी आपके लिए बढ़ रहा है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने वजन को पहले कंट्रोल करें। इसके लिए शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं, ज्यादा से ज्यादा वर्कआउट करें। इससे हाई ब्लड प्रेशर की आंशंका कम हो जाएगी।
  • स्ट्रेस लेना बंद कर दें। यदि आप हाई ब्लेड प्रेशर से छुटकारा चाहते हैं तो आपको किसी भी चीज का स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए। अगर आप स्ट्रेस लेते हैं तो इसके साथ आप हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी को भी न्योता देते हैं। 
अगली खबर