क्या आप भी है आंखों में जलन से परेशान, तो अपनाए ये उपाय

Home Remedies for Tired Eyes: प्रदूषण, नींद पूरी न होना, संक्रमण आदि से अक्सर आंखों में जलन होती है। ऐसे में आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो इन उपायों को आजमा सकते हैं।

 Eye irritation
Eye irritation  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • आंख हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील हिस्सा है।
  • आंखों की अधिक देखभाल करने की जरूरत होती है।
  • आंखों में हो रहे जलन को दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय।

आंख हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील हिस्सा है, इसलिए इसकी अधिक देखभाल करने की जरूरत होती है। आंखों से जुड़ी किसी भी परेशानी को कम नहीं समझना चाहिए, यह खतरनाक साबित हो सकती है। यही वजह है कि आंखों की सुरक्षा के लिए डॉक्टर अक्सर पौष्टिक आहार का सेवन करने पर जोर देते हैं। इसके बावजूद कई लोग हैं जो आंखों में जलन होने की समस्या से जूझ रहे हैं। बता दें कि आंखों में जलन होने के पीछे कई वजह हो सकते हैं, जैसे नींद पूरी न होना, प्रदूषण, संक्रमण आदि।

इसके अलावा हमारी हेक्टिक लाइफस्टाइल भी एक बड़ी वजह है। जी हां, इिन दिनों ज्यादातर लोगों की आंखें कंप्यूटर पर टिकी रहती हैं या फिर घंटों मोबाइल में देखते रहते हैं। ये भी एक बड़ी वजह है जिससे लोगों को आंखों में जलन, थकान की शिकायत हो जाती है। कई बार आंखों में जलन होने की वजह से नींद नहीं आती है, इससे चिड़चिड़ापन होने लगता है। वहीं इन समस्या को दूर करने के लिए घरेलू उपाय आजमा सकते हैं, जो कि नैचुरल के साथ-साथ सुरक्षित भी है। 

आंखों में जलन होने की समस्या को दूर करने के लिए करें ये घरेलू उपाय

  • सबसे पहले किसी साफ कपड़े भिगोकर आंखों पर रखें, इससे आंखों में जलन दूर हो जाती है।
  • गुलाब जल की कुछ बूंद आंखों में डालने से थकान और जलन दोनों दूर हो जाएंगी। अगर आप चाहे तो गुलाब जल में रूई डुबोकर आंखों पर रख सकते हैं, इससे आपको राहत मिलेगी।
  • रात को सोते वक्त साफ पानी में तुलसी के पत्ते को भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी से अपने आंखों को धोएं, इससे संक्रमण या फिर जलन जैसी समस्या दूर होती है।
  • खीरा खाने के साथ-साथ इसके स्लाइस को आंखों पर रखने से ठंडक मिलती है। इसके अलावा इसके लगाने से डार्क सर्कल भी दूर होते हैं।
  • कई बार नींद पूरी नहीं होने की वजह से आखों में जलन होती है, ऐसे में रोजाना 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करें।
  • खीरे की तरह आंखों की जलन और काले घेरों के लिए कच्चे आलू का इस्तेमाल करना भी काफी फायदेमंद होता है। आलू के स्लाइस को फ्रिज में रख दें और ठंडा होने पर इसे आंखों के नीचे रखकर लेट जाएं।
  • आंखों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रूई को कैस्टर ऑयल में डुबोकर आंखों पर रखकर लेट जाएं। अगर आप चाहे तो इस वक्त हल्के हाथों से आंखों को मसाज भी कर सकते हैं।
  • ठंडे दूध का इस्तेमाल कर आंखों में जलन और संक्रमण जैसी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए ठंडे दूध का पैच बना सकते हैं या फिर ठंडे दूध से आंखों पर मसाज कर सकते हैं।
  • आंखों में जलन या फिर खुजली जैसी समस्या काफी दिन से है तो दूर करने के लिए डॉक्टर से संपर्क कर आई ड्रॉप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

(प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर