Diet for BP: लो ब्लड प्रेशर के दौरान करें इन चीजों का सेवन, बीपी की समस्या से मिलेगी झटपट राहत

लो ब्लड प्रेशर से ग्रसित लोगों को सोडियम, प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। साथ ही लो ब्लड प्रेशर के दौरान भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए और खाने में नमक की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी जाती है।

Diet for low blood pressure
लो ब्लड प्रेशर के लिए क्या खाएं 
मुख्य बातें
  • लो ब्लड प्रेशर के दौरान भरपूर मात्रा में पानी पिएं और खाने में थोड़ा नमक ज्यादा रखें
  • सोडियम और प्रोटीन युक्त आहार खाने से लो ब्लड प्रेशर से मिलती है जल्द राहत
  • लो ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात दिलाने में चॉकलेट होता है रामबांण

जब ब्लड प्रेशर की बात की जाती है तो ज्यादातर लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से वाकिफ होते हैं। लो ब्लड प्रेशर के बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है। जबकि आपको बता दें दुनिया में बड़ी तादाद में लोग लो ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित हैं। लो ब्लड प्रेशर से ग्रसित लोगों को आमतौर पर भरपूर मात्रा में पानी पीने और खाने में नमक की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी जाती है। लेकिन इसके साथ ही खानपान में बदलाव और कुछ चीजे लो ब्लड प्रेशर में इसे नियंत्रित करने में मददगार होती हैं। तो आइए ऐसे में जानते हैं हमें लो ब्लड प्रेशर के दौरान किन चीजों का अधिक सेवन करना चाहिए।

1. मुनक्का:
मुनक्का में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट की अधिक मात्रा पाई जाती है जो शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर करता है और लो ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही मुनक्का लो ब्लड प्रेशर के लक्षणों को भी कम करता है।

2. नमकीन फूड्स:
लो ब्लड के दौरान खाने में थोड़ा नमक की मात्रा अधिक रखें। यह आपके लो ब्लड प्रेशर में वृद्धि करता है और ब्लड प्रेसर को नियंत्रित करता है। 

3. हरी सब्जियां:
लो ब्लड प्रेशर के दौरान खाने और नास्ते दोनों में हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें। इसमें प्रोटीन और विटामिन पर्याप्त मात्रा में पायी जाती है। यह आपके ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में मददगार होता है। साथ ही आपको बता दें लहसुन भी लो ब्लड प्रेशर के दौरान बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप अपने खाने में कटे हुए लहसुन को जरूर डालें।

4. चॉकलेट:
चॉकलेट ना केवल खाने में ही अच्छा लगता है बल्कि इसके स्वास्थ्य संबंधी भी अनेको फायदे हैं। यह लो ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाने में तेजी से मदद करता है। इसलिए यदि आप लो ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित हैं तो चॉकलेट का सेवन जरूर करें, यह आपको बहुत जल्द इस समस्या से राहत दिलाएगा।

5. एसे फलों को खाएं जिसमें प्रोटीन का मात्रा अधिक होती है। लो ब्लड प्रेशर के दौरान आपको ऐसे फलों को खाना चाहिए जिसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक पाई जाती है। इस दौरान आप सेब, काले अंगूर और खजूर का सेवन कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन की अधिक मात्रा पाई जाती है और यह आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या से बहुत जल्द निजात दिलाता है।

6. बादाम दूध पिएं:
आपको बता दें बादाम में ओमेगा 3 पाया जाता है जो आपके ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में मदद करता है। इसलिए रोजाना रात को चार से पांच बादाम भिगा दें, फिर इसे पीसकर इसका पेस्ट बना लें और दूध में मिलाकर पी जाएं। रोजाना इसका सेवन करें। यह आपके ब्लड को प्रेशर को सामान्य बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।

7. सोडियम युक्त आहार:
लो ब्लड प्रेशर के दौरान सोडियम युक्त आहार खाएं यानि कि जिसमें सोडियम की पर्याप्त मात्रा मौजूद हो। इस दौरान साबूत अनाज का सेवन करें, यह पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होता है। जो लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

अगली खबर