Nutrition Rich Food : पोषण से भरपूर ये हैं 5 भारतीय देसी सुपर फूड, रखेंगे आपको फ‍िट एंड फाइन

हेल्थ
श्वेता सिंह
श्वेता सिंह | सीनियर असिस्टेंट प्रोड्यूसर
Updated Sep 03, 2020 | 17:37 IST

Nutrition ke liye kya khayein: भारत में देसी खाने भी सेहत से भरपूर हैं। स्वस्थ रहने के लिए इन 5 देसी सुपर फूड को थाली में करें शामिल फिर देखें सेहत पर इनका कमाल।

Nutrition week in September indian diet tips for health
indian diet tips for health, देसी सुपर फूड  |  तस्वीर साभार: Shutterstock
मुख्य बातें
  • मखाना पोटेशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है।
  • रागी ब्लड में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है।
  • सत्तू भारत का स्वदेशी प्रोटीन स्रोत है।

सितंबर के पहले हफ्ते यानी 1 से 7 तारीख के बीच न्‍यूट्र‍िशन वीक मनाया जाता है। वैसे तो पूरे पोषण के ल‍िए कई चीजों को डाइट में शामिल क‍िया जाता है। लेक‍िन कुछ देसी चीजों में इतने न्‍यूट्रिएंट्स होते हैं क‍ि आप इनके फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे। आगे जानें इस बारे में व‍िस्‍तार से। 

1. सभी गुणों से भरपूर हल्दी  
भारतीय भोजन में हल्दी का बड़ा महत्व है। अधिकतर भोजन में इसके बिना काम नहीं चलता। आयुर्वेद ने हमेशा से हल्दी के महत्व पर कई तरह की बीमारियों को ठीक करने के लिए उपयोगी माना है और सिद्ध किया है। हल्दी इम्युनिटी बढ़ाने के साथ पाचन क्रिया में सहायक है। हल्दी में मौजूद पोषक तत्व संभावित रूप से हृदय रोग,  कैंसर, अल्जाइमर रोग जैसी बड़ी बीमारियों को रोक सकता है। 

Turmeric: Indian kitchen's wonder spice - Times of India

2. पेट का दोस्त सत्तू  
कहते हैं अक्सर सभी रोगों का जड़ ये पेट है और सत्तू पेट के लिए बहुत ही उपयोगी और फायदेमंद है। सत्तू दाल और अनाज का मिश्रण है। यह भारत का स्वदेशी प्रोटीन स्रोत है. ये प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम से भरपूर है। यह इम्युनिटी, ऊर्जा को बढ़ाता है और शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और ब्लड में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है।  

What is sattu? 12 reasons why it is the new superfood | The Times of India

3. रोगों की दुश्मन रागी  
दक्षिण भारत में रागी का इस्तेमाल बहुतायत में होता है। रागी ब्लड में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है। इसमें उच्च मात्रा में आहार फाइबर होता है, जो आपको अनहेल्दी खाने की चाह से रोकता है। रागी वजन घटाने में बहुत मदद करता है। रागी में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। ये ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम में मदद करता है। 

Here's how Ragi helps in quick weight loss - Times of India

4. कटहल के क्‍या कहने
स्वादिष्ट कटहल की सब्जी के साथ ही कटहल स्वास्थ्य गुणों से भरपूर है। कटहल कई पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभ से भरपूर है। कटहल में मौजूद पोटेशियम रक्तचाप को बनाए रखने में मदद करता है।  कटहल में एंटीऑक्सीडेंट कैंसर में सहायक है। इम्युनिटी बढ़ाने, पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने के साथ ही कटहल कई तरीकों से फायदेमंद है।  

Kathal Ke Fayde: Why you should include 'vegan meat' jackfruit or katthal in your diet! | Benefits of Eating Jackfruit

5. व्रत का खाना मखाना  
किसी भी व्रत त्यौहार में मखाना खाया जाता है। मखाना यह पोटेशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्रोत है। मखाना में मौजूद पोटेशियम की उच्च मात्रा ब्लड प्रेशर और दिल के दौरे के खतरे को कम करता है।  इसमें फाइबर की उच्च मात्रा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में मदद करती है।  

How to have makhana for weight loss and 5 other health benefits | The Times of India

स्वस्थ रहने के लिए इन चीजों का सेवन करें और इस कोरोना के इस मुश्किल दौर में अपने परिवार को स्वस्थ रखें।  

अगली खबर