Mint Water: इम्यूनिटी बूस्ट और वजन कम करने के लिए रोजाना ऐसे करें पुदीना पानी का सेवन, मिलेंगे कई फायदे

Mint water benefits: तेजी से वजन कम करने के लिए पुदीना फायदेमंद हो सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रामबाण इलाज हैं। वहीं रोजाना इस तरह पुदीने का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

Mint Water
सुबह उठकर पुदीना पानी पीने के हैं इतने फायदे 
मुख्य बातें
  • इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने के लिए रोजाना पुदीना पानी का सेवन करें।
  • सुबह-सुबह रोजाना इसके सेवन करने से वजन कम कर सकते हैं।
  • ऐसे में बनाएं पुदीना पानी।

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वायरस के लक्षण सामान्य फ्लू से मिलते-जुलते हैं, ऐसे में हल्का-फुल्का सर्दी जुकाम होने पर भी लोग घबरा रहे हैं। इसलिए इस मुश्किल परिस्थिति में बेहद जरूरी है कि सावधानी बरतें। इसके साथ ही अपने आप को वायरस से बचने के लिए अपनी इम्यूनिटी को बढ़ावा दें। बता दें कि भारतीय रसोईघर में ऐसी कई चीज हैं, जिनके सेवन से आप न सिर्फ अपनी इम्यूनिटी पॉवर बढ़ा सकते हैं बल्कि सेहतमंद भी रहेंगे। इन्हीं में से एक है पुदीना, जिसका इस्तेमाल हम अक्सर करते हैं।

पुदीना की चटनी, छाछ या फिर कई ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स के लिए इस्तेमाल करते हैं। पुदीना में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। रोजाना इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवर को कंट्रोल कर सकते हैं, इसके अलावा त्वचा संबंधी परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। गर्मी में ज्यादातर आहार में पुदीने का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि यह गर्मी झेलने की शक्ति रखता है। बता दें कि पुदीना विटामिन ए का प्रमुख स्त्रोत है, रोजाना इसका सेवन करने से आप खुद को कई बीमारियों से दूर रख सकते हैं। वहीं अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो पुदीने का सेवन करें।

इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने के लिए पुदीना- पुदीना अलग-अलग तरह के एंटीऑक्सीडेंट गुणों होते हैं, जो फ्री रेडिकल एक्टिविटी को रोकने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल एक्टिविटी आपकी इम्यूनिटी को टोल कर सकती है। पुदीने में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर होते हैं और यह दर्द और बेचैनी से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके साथ ही ठंड और फ्लू से भी लोगों को बचाता है।

बढ़ते वजन के लिए पुदीना- पुदीना पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करने में मदद करता है, जो भोजन के पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में मदद करता है।  इसकी वजह से वजन कंट्रोल में रहता है। पुदीना मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और यह कैलोरी में भी कम है। एक तेज मेटाबॉलिज्म आपको उन किलो को तेजी से घटाने में मदद करता है। ऐसे में आप अलग-अलग तरीके से पुदीने का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे में बनाएं पुदीना पानी- पुदीना का पानी आपके शरीर को डिटॉक्स करता है और आपकी त्वचा में चमक पैदा करता है। रोजाना इसके सेवन के लिए पुदीने के कुछ पत्ता लें और एक ग्लास पानी में उसे डुबो दें। अगर आप चाहे तो इसमें नींबू का रस भी मिक्स कर सकते हैं। रात भर इस पानी को छोड़ दें और सुबह उठते ही सबसे पहले इस पानी का सेवन करें। अगर आप चाहे तो इस पानी को वर्कआउट के बाद भी पी सकते हैं।

अगली खबर