Weight Loss Tips: आम खाने के हैं शौकीन तो जान लीजिए कब खाएं और कब नहीं, इस समय खाने से हो सकता है नुकसान

Mango and Weight Loss: आज हम आपको बताएंगे वजन घटाने का आम से है क्या कनेक्शन। अगर आप रात में सोने से पहले आम खाते हैं और आपको वजन घटाना है तो आपको फौरन ये आदत छोड़ देनी चाहिए

mango and weight loss
वजन घटाना है तो आम खाने के ये हैं तरीके (Source: Pixabay) 
मुख्य बातें
  • अगर आप रात में सोने से पहले आम खाते हैं और आपको वजन घटाना है तो आपको फौरन ये आदत छोड़ देनी चाहिए
  • आम में पाए जाने वाले बायोएक्टिव कंपाउंड और फाइटोकेमिकल वसा से जुड़े जीन को दबा देते हैं
  • आम खाने से शरीर पर अतिरिक्त चर्बी नहीं जमती है और शरीर का वजन भी कम होता है

आज कल की लाइफस्टाइल में वजन बढ़ने जैसी समस्या का शिकार लगभग हर कोई हो रहा है। बिगड़ती दिनचर्या और बिगड़ता खानपान सोने का ना कोई रुटीन इस बीमारी का बड़ा कारण है। वजन घटाने के लिए लोग जाने कौन-कौन सी तरकीब अपनाते हैं। कोई डायट पर है तो कोई जमकर वर्कआउट कर रहा है। कुछ लोगों में ये धारणा है कि खाना नहीं खाने से उनका वजन कम हो जाएगा जबकि ये सरासर गलत है। खाना नहीं खाने से वजन तो कम नहीं होगा बल्कि आपका स्वास्थ्य जरूर खराब हो जाएगा। इसलिए वजन कम करने का सही और कारगर मंत्र खाना छोड़ना नहीं बल्कि खाने को सही समय पर और सही मात्रा में खाने की। 

आज हम आपको बताएंगे वजन घटाने का आम से है क्या कनेक्शन। अगर आप रात में सोने से पहले आम खाते हैं और आपको वजन घटाना है तो आपको फौरन ये आदत छोड़ देनी चाहिए क्योंकि इससे आपका मकसद को पूरा होगा नहीं आपके हेल्थ पर जरूर इसका असर पड़ जाएगा। जानते हैं अगर आपको वजन घटाना है तो क्यों रात को सोने से पहले आम नहीं खाना चाहिए और अगर आम खाना भी है तो इसे कब खाना उचित हो सकता है-

आम क्यों स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक
गर्मियों में खास तौर पर आमों की खूब बिक्र होती है। ये हर किसी को पसंद आता है इसीलिए इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। ये ना सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं बल्कि की सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं साथ ही शरीर में इम्युनिटी और पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते हैं। शोध के मुताबिक आम में पाए जाने वाले बायोएक्टिव कंपाउंड और फाइटोकेमिकल वसा से जुड़े जीन को दबा देते हैं। जिसके कारण शरीर पर अतिरिक्त चर्बी नहीं जमती है और शरीर का वजन भी कम होता है।

आम को कैसे खाएं
अगर आपके फ्रिज में आम स्टोर रखा हुआ है तो आप इसे अलग-अलग तरीके से खा सकते हैं। आप इसकी स्मूदी बना कर खा सकते हैं या फिर इसके टुकड़े कर इसे दही में मिलाकर खा सकते हैं। फ्रूट सलाद खाने की आदत है तो आम को इसमें जरूर शामिल करें। पानी या नींबू के गिलास में आम का एक टुकड़ा जरूर डालकर पीएं। आम अपने आम में बेहद मीठा फल है इसलिए इसके साथ चीनी मिलाकर खाने की भूल ना करें क्योंकि इससे आपके शरीर का शुगर लेवल बढ़ने का खतरा होता है साथ ही वजन बढ़ने का भी खतरा बढ़ जाता है।

कब खाना बेहतर
आम को सुबह के नाश्ते के समय, दोपहर के लंच के बाद खाना बेहद फायदेमंद होता है। सुबह खाने से शरीर में एनर्जी व ताजगी आती है जबकि दोपहर में लंच के बाद खाने से भोजन पचने में सहायक होता है। लेकिन यदि आप रात को सोने से पहले आम खाते हैं तो आपको फौरन ये आदत छोड़ देनी चाहिए क्योंकि इससे आपकी पाचन शक्ति खराब हो जाती है। और पाचन शक्ति खराब होने से खान-पान पर इसका असर पड़ने लगता है और परिणामस्वरुप वजन घटाने का आपका मकसद पूरा नहीं हो पाता है। आम के शौकीन हैं तो ऐसा नहीं कि आप एक दिन में 2 से 3 आम खा जाएं। आपको सीमित मात्रा में कम से कम 1 कप तक आम रोज अपने डायट में शामिल करना चाहिए।


 

अगली खबर