Weather Today: दिल्ली -NCR में आज भी मिलेगी गर्मी से राहत, जानिए मौसम का पूरा हाल

देश
किशोर जोशी
Updated May 31, 2020 | 05:30 IST

Weather Forecast: उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली एनसीआर में  पारा 45 डिग्री सेल्यियस को पार कर गया है। 

weather update for 31 May in Delhi ncr India heat wave, tapman imd forecast monsoon temperature rain
प्रतीकात्मक फोटो  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हुई बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत
  • दिल्ली-एनसीआर में पारा लुढ़का, ठंड हवाओं से बदला मौसम का मिजाज
  • आज के तामपान और मौसम को लेकर आईएमडी ने की भविष्यवाणी

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में पिछले तीन दिनों से मौसम शानदार बना हुआ है। उत्तर और पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हल्की बारिश और तेज हवाओं के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात की स्थिति बनने की वजह से दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में एक जून को दस्तक दे सकता है।

गर्मी से मिलती रहेगी राहत
 मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में  रविवार को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से पारा नीचे रहने के आसार है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में आज भी गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान 36 डिग्री तक लुढ़क सकता है। इसके अलावा तेज हवाओं के साथ बारिश होने के भी आसार है। पालम, लोधी रोड और आयानगर में मौसम केन्द्रों ने क्रमश: अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होगा। 

 मछुआरों को चेतावनी

मछुआरों को अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिम मध्य अरब सागर तथा दक्षिण ओमान-यमन तटों के पास न जाने की सलाह दी जाती है। दक्षिण पूर्व एवं समीपवर्ती पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर दूसरे निम्न दबाव के क्षेत्र के बनने की संभावना को देखते हुए मछुआरों को 31 मई से अगले परामर्शों तक दक्षिण पूर्व एवं समीपवर्ती पूर्व मध्य अरब सागर में न जाने की सलाह दी जाती है।

मौसम में आए बदलाव से राजस्थान के कई इलाकों में आंधी आई और बारिश हुई है। इससे कई दिन से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली है। गर्मी से झुलस रहे अधिकतर राज्यों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस ने नीचे आ गया है। उत्तर भारत में ही कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद काफी नुकसान भी हुआ है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर