Jaipur Crime: पैसे के लालच ने पूर्व पति को बनाया अंधा, पत्नी का अश्लील वीडियो बना मांगे 1 लाख रुपये, गिरफ्तार

Jaipur Police: जयपुर में अपनी पत्नी का पूर्व पति ने एक दोस्त के मदद से अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। दोनों आरोपियों ने महिला से एक लाख रूप कि डिमांड की और कहा की पैसे नहीं दिये तो वीडियो वायरल कर देंगे। महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Jaipur Crime News
जयपुर में पूर्व पति ने दोस्त के साथ मिलकर अश्लील वीडियो के नाम पर पत्नी को किया ब्लैकमेल  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • झोटवाड़ा थाना इलाके का मामला
  • पूर्व पति ने पत्नी का बना लिया था अश्लील वीडियो
  • महिला ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत, फिर हुई दो की गिरफ्तारी

Jaipur News: जयपुर में पूर्व पति की करतूत ने पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। महिला को ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपियों को झोटवाड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैरान करने वाली बात ये है कि, ब्लैकमेलिंग में महिला का पूर्व पति भी शामिल था। महिला का आरोप है कि, उसने इस परेशानी को लेकर पहले थाने के चक्कर लगाए सुनवाई नहीं होने पर जयपुर कमिश्नरेट पहुंच गई और पुलिस कमिश्नर को मामले की जानकारी दी।

बता दें कि, पुलिस कमिश्नर ने झोटवाड़ा थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करने का आदेश दिया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस प्रकरण की जांच में लगी है। पुलिस दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा है कि, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने का प्रयास रहेगा।  

कुछ महीने पहले हुआ है महिला का तलाक

बता दें कि जांच में सामने आया कि महिला का पति मोहम्मद फैसल और उसका साथी सद्दाब हुसैन के साथ मिलकर एक लाख रुपए के लिए महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने कहा है कि, पीड़िता का 24 जनवरी 2015 को आरोपी मोहम्मद फैसल के साथ निकाह हुआ था। लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति के बाद 15 मार्च 2022 को एक दूसरे को तलाक दे दिया।

ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये की मांग

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पूर्व पति के साथी सद्दाब हुसैन ने 15 जुलाई 2022 को सुबह महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। शाम को आरोपी सद्दाब ने महिला को दोस्ती के लिए कहा था। महिला के मना करने पर आरोपी ने बताया कि उसके पास महिला का आपत्तिजनक वीडियो है। जिसके बाद महिला ने उसे डांट कर भगा दिया। आरोपी ने उसके पूर्व पति के साथ मिल कर उसे एक लाख रुपए के लिए धमकाना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर उसका वीडियो डालने की बात करने लगे। बहरहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर