जोधपुर में बीजेपी के पूर्व विधायक जोगाराम पटेल पर हमला, सिर में चोट, एम्स रेफर

जयपुर समाचार
भंवर पुष्पेंद्र
Updated Sep 07, 2021 | 20:35 IST

राजस्थान के धवा पंचायत समिति में उप प्रधान चुनाव को लेकर लूणी के पूर्व विधायक जोगाराम पटेल पर हमला किया गया। उनके सिर में चोट लगी। उन्हें एम्स में रेफर कर दिया।

Former BJP MLA Jogaram Patel attacked in Jodhpur, injured in head, referred to AIIMS
पूर्व विधायक जोगाराम पटेल 

जोधपुर में आज धवा पंचायत समिति में उप प्रधान चुनाव के दौरान विवाद सामने आया। लूणी के पूर्व विधायक जोगाराम पटेल भाजपा के प्रत्याक्षियों को लेकर जा रहे थे। इस दौरान 5 से 6 वाहनों में सवार होकर आए लोगो ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान हुए पथराव में पूर्व विधायक चोटिल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए धवा राजकीय अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद सिर में चोट होने के कारण एम्स में रेफर कर दिया। 

भाजपा नेता व पूर्व विधायक जोगाराम पटेल का कहना है कि वह बीजेपी के सदस्यों को लेकर वाहन में जा रहे थे। इस दरम्यान लुणावास गांव के पास 5 से 6 वाहनों में सवार होकर आए अज्ञात लोगों ने सड़क पर पत्थर डालकर वाहन को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपियो ने पथराव कर दिया। जिससे उनके सर में चोट लगी।

पूर्व विधायक पर हमले की सूचना के बाद भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और उन्हें पास ही धवा राजकीय अस्पताल प्राथमिक उपचार करवाया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स में ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। लोगों की माने तो धवा में बीजेपी का प्रधान बना और आज उप प्रधान का चुनाव था। 

ऐसे में सदस्य में डर के लिए सोची समझी साजिश के तहत हमला करवाया गया है। हालांकि सूत्रों की माने यह हमला विपक्ष के लोगों द्वारा करवाया गया है। अभी तक इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा कि हमला करने के पीछे कारण क्या थे।
 

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर