Kanpur Weather News: कानपुर और आसपास के जिलों में 3 दिन लू चलने के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Kanpur Weather News: कानपुरवासियों को भीषण गर्मी की मार झेलनी होगी। अब लू चलने की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को और सतर्क रहने की जरूरत है।

Kanpur Weather News
कानपुर के लोगों को नहीं मिलेगी अभी गर्मी से राहत  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं
  • लू से बढ़ सकती है परेशानी
  • शहरवासियों को और सतर्क रहने की जरूरत

Kanpur Weather News: कानपुर और इसके आसपास के शहरों में लू चलने की आशंका है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले तीन दिनों तक अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की उम्मीद है। फिलहाल तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच रह रहा है। 

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अब अधिकतम पारा 40 से 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

मई के पहले हफ्ते में आ सकता है प्री-मानसून
मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि कानपुर मंडल समेत मध्य एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश में इस हफ्ते प्री-मानसून गतिविधि के आसार नहीं हैं। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्री-मानूसन की गतिविधियां मई के शुरुआती हफ्ते में शुरू हो सकती हैं। इसके बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। संभावना है कि अधिकतम तापमान 6 डिग्री तक गिर सकता है। 

15 अप्रैल तक पड़ेगी भीषण गर्मी
माना जा रहा है कि 15 अप्रैल तक भीषण गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है। अगले तीन दिनों बाद लू चलने से तापमान में आर्द्रता और बढ़ेगी। सुबह 6 बजे से ही तेज धूप निकलेगी। सुबह 9 बजे के बाद गर्मी हवा बहने लगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 4 बजे लू चलने की आशंका है। ऐसे में बच्चे और बुजुर्गों का खास ख्याल रखा जाना जरूरी है। 

खूब पिएं पानी एवं रसदार फल खाएं
गर्मी एवं लू से बचने के लिए लोगों को खूब पानी पीने और रसदार फल खाने की जरूरत है। इसके साथ ही घर से बाहर निकलते समय फूल सर्ट या टी-शर्ट पहनें। सन ग्लास पहनकर बाहर जाएं। इसके अलावा बाहर में खुली जगह पर पानी पीने, तरल पदार्थ खाने से बचें। फल या सब्जी को खरीदकर लाएं तो उसे कुछ देर तक पानी में डाल दें, ताकि वह ठंडा हो जाए।   

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर