Kanpur Crime: ससुराल वाले मारते थे ताना, परेशान महिला ने रची खौफनाक साजिश, खुलासे से पुलिस के भी उड़े होश!

Kanpur Child Kidnapping: कानपुर के नौबस्ता बाईपास से डेढ़ महीने की बच्ची के अपहरण की झूठी सूचना से हड़कंप मच गया। नौबस्ता हनुमंत अध्य विहार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

Kanpur Child Kidnapping
कानपुर में महिला ने दी पुलिस को बच्चा चोरी की झूठी सूचना  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • डेढ़ महीने की बच्ची के अपहरण की झूठी सूचना से मचा हड़कंप
  • पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो खुला पूरा मामला
  • महिला ने दी थी बच्चा चोरी की झूठी सूचना

Kanpur Child Kidnapping: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, कानपुर दक्षिण के हनुमंत विहार इलाके में शनिवार को बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक माह की बच्ची को छीन कर फरार होने की खबर से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एडीसीपी साउथ, एसीपी गोविंदनगर समेत तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की और फिर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसके बाद यह पूरी घटना मनगढ़ंत निकली। जानकारी के अनुसार, बर्रा के हरदेव नगर की रहने महिला की शादी शिवराजपुर इलाके के सुशील पाल के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला को कोई संतान नहीं हुई। 

आरोप है कि बच्चा नहीं होने के कारण ससुराल वाले महिला को ताना मारते थे। इस पर दंपत्ति ने बच्चा गोद लेने का फैसला लिया। इसके बाद पति सुशील दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने चला गया। सुशील पत्नी को भी दिल्ली साथ ले गया। 

दंपत्ति ने किराएदार से बच्ची गोद ली

इधर मूलरूप से घाटमपुर निवासी किराए पर रहने वाली महिला ने तीसरी बेटी को जन्म दिया तो दंपत्ति ने उससे बेटी गोद ले ली और परिवार को बताया कि, पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। आपको बता दें कि दंपत्ति ने जिस महिला से बच्ची को गोद लिया था उसकी पहले भी दो बेटियां थीं और डेढ़ महीने पहले तीसरी बेटी पैदा हुई। महिला ने तीसरी बेटी दंपत्ति को गोद दे दी थी। डेढ़ माह बाद शनिवार को महिला ने गोद लेने वाली महिला को नौबस्ता बाईपास पर मिलने के लिए बुलाया। कहा था कि, बच्ची दे दो, दो घंटे बाद लौटा देंगे। 

पुलिस ने दंपत्ति के घर पहुंचकर पड़ताल की तो सामने आई सच्चाई

बच्ची ले जाने के बाद महिला नहीं लौटी। बाद में उसने बच्ची को लौटाने से इंकार कर दिया। इसके बाद दंपत्ति ने हनुमंत विहार थाने में बच्ची के अगवाह होने की सूचना दे दी। डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि, पुलिस ने दंपत्ति के घर पहुंचकर पड़ताल की तो सच्चाई सामने आ गई। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को बच्ची की असली मां ने महिला से बच्ची को घर ले जाने के लिए मांगा तो बच्ची उसे दे दी। इसके बाद महिला ने अपनी मां के साथ मिल बच्ची छीनने का नाटक रचा और पुलिस को सूचना दे दी गई।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर