Kanpur: शादी @ 60 पड़ी भारी! पत्नी निकली किन्नर तो बुजुर्ग के होश फाक्ता, VIDEO बना लगाने लगे मदद की गुहार

Kanpur Fraud Case: 60 कर उम्र में दूसरी शादी इस बुजुर्ग के लिए मुसीबत बन गई। पत्नी किन्नर निकली, अब उसे बेघर कर दिया। मदद के लिए पीड़ित बुजुर्ग दर-दर भटक रहा है। वकील से मिलने गया तो तबीयत बिगड़ गई।

Kanpur Fraud Case
कानपुर में 60 के बुजुर्ग से धोखाधड़ी, पत्नी निकली किन्नर   |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • दूसरी शादी 60 वर्षीय बुजुर्ग के लिए मुसीबत बन गई
  • बुढ़ापे में सहारा मिलने की उम्मीदों पर पानी फिर गया
  • पत्नी व उसके भाईयों ने संपत्ति पर कब्जा कर उसे बेघर कर दिया

Kanpur Fraud Case: कानपुर जनपद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में बुजुर्ग मदद की गुहार लगा रहा है। दरअसल बुजुर्ग को 60 की उम्र पार करने के बाद शादी करना महंगा पड़ गया। पीड़ित के होश उस वक्त फाख्ता हो गए जब उसके बुढ़ापे का सहारा बनने आई अर्धांगिनी किन्नर निकली। बुजुर्ग ने वायरल वीडियो के जरिए पत्नी व उसके भाई पर धोखाधड़ी का अरोप जड़ते हुए पुलिस व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

अपने साथ हुई धोखेबाजी को लेकर पीड़ित बुजुर्ग एक वकील से मिलने कोर्ट गए तो उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत हो गए। इसके बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित ने कहा कि, अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वे सुसाइड कर लेेंगे। वकील से मिलने कचहरी गए बुजुर्ग अचानक तबियत बिगड़ने पर जमीन पर गिर पड़े। इधर, एसएचओ सीपी शर्मा ने इस तरह के मामले की जानकारी होने से मना किया है। उन्होंने कहा कि, अगर शिकायत मिलेगी तो पुलिस जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई करेगी। 

पत्नी निकली किन्नर तो होश उड़ गए 

शहर में तेजी से हो रहे वायरल वीडियो में जो जानकारी उभर कर सामने आई है उसके मुताबिक बिधनू मझावन इलाके के गांव भारू बंगला निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की पहली पत्नी का वर्ष 2016 मे निधन हो गया था। इसके बाद बुढ़ापे में सहारा मिले इसके लिए परिवार के दबाव में वर्ष 2017 में एक महिला से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद बुजुर्ग को पत्नी के किन्नर होने का पता चला तो उनके पांवों तले से जमीन खिसक गई। इसके बाद से पत्नी सहित उसके भाई बुजुर्ग पर संपत्ति उसके नाम करवाने का दबाव बना रहे हैं। उनके मकान व क्लिनिक पर जबरदस्ती कब्जा करके उन्हें बेघर कर दिया है। वीडियो में उन्होंने बताया है कि, मदद के लिए सीएम योगी सहित पीएम मोदी व स्थानीय पुलिस को गुहार लगाई है। बुजुर्ग को अब ये डर भी सता रहा है कि, उनके क्लिनिक में मरीजों के साथ कुछ गलत ना हो जाए। क्योंकि वहां पर उनकी किन्नर पत्नी के भाई बैठने लगे हैं। 

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर