Kanpur news: कानपुर में वारदात, प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने बहनोई को मारी गोली, जानें मामले की हकीकत

Kanpur Crime : कानपुर में बहन के प्रेम विवाह से नाराज दो सगे भाइयों ने अपने बहनोई को गोली मार दी। घायल युवक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

Kanpur Crime
कानपुर में दो सगे भाइयों ने बहन के पति को गोली मारी  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • कानपुर में दो सगे भाइयों ने बहनोई को मारी गोली
  • बहन के प्रेम विवाह से नाराज थे दोनों सगे भाई
  • घायल युवक के पिता ने दोनों भाइयों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Kanpur Crime : उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में एक वारदात को अंजाम दिया गया। यहां दो सगे भाइयों ने अपने बहनोई को गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि प्रेम विवाह के विरोध में इस घटना को अंजाम दिया गया है। उधर, घायल युवक के पिता ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अनवरगंज लाटूश रोड स्थित के रहने वाले कुक्कू ने सात महीने पहले खटिकाना निवासी कल्पना से लव मैरिज की थी। वहीं प्रेम विवाह के कुछ दिनों बाद ही कल्पना अपने मायके में आ गई थी और तब से यही रह रही है। इस बात से कल्पना के दोनों भाई नाराज चल रहे थे।

दोनों सगे भाइयों ने कुक्कू को मारी गोली

घायल युवक के पिता छुन्नू ने पुलिस को बताया कि बेटे कुक्कू के दोनों सालों ने मंगलवार की रात को सीओडी पुल के पास उसे घेरकर गोली मार दी। घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। कुक्कू के पिता ने दोनों भाइयों सचिन और शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जांच शुरू कर दी है।

सात माह पहले हुई थी लव मैरिज

बताया गया कि कुक्कू और कल्पना के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते करीब सात महीने पहले कुक्कू और कल्पना ने प्रेम विवाह कर लिया था। हालांकि कल्पना के परिजन इस शादी से खुश नहीं थे। वहीं प्रेम विवाह के कुछ ही दिनों बाद कल्पना अपने मायके में आकर रहने लगी थी। इस बात से उसके दोनों सगे भाई और ज्यादा नाराज थे। इसी वजह से उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में रेलबाजार थाना प्रभारी का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभी मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर