कानपुर शहर के लोगों में दो दिनों से तेंदुए की दहशत, गांवों के लोगों में खेतों में जाने को लेकर भी भय

Kanpur Leopard panic: कानपुर में दो दिनों से तेंदुए का आतंक जारी है। मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ चहल-कदमी कर रही है। गांव के लोगों में दहशत बना हुआ हैं। मादा तेंदुआ गांव में मवेशियों को अपना शिकार बना चुकी है।

kanpur news
वन विभाग ने गांवों में लगा रखा पिंजरे और नाइट विजन कैमरे   |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • वन विभाग की टीम 10 किमी के क्षेत्र म़े में तेंदुआ की तलाश कर रही है
  • वन विभाग की ओर से गांवों में 4 नाइट विजन कैमरे और 2 पिंजरे लगाए गए हैं
  • वन विभाग की ओर दर्जनों गावों को अलर्ट मोड पर रहने को बोला गया है

Kanpur Leopard panic : कानपुर में लगातार दो दिनों से तेंदुए का आतंक जारी है। गंगा कटरी क्षेत्र में मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ चहल-कदमी कर रही है। गांव के लोगों में दहशत बना हुआ हैं। किसान और मजदू र खेतों में काम करने नहीं जा रहे हैं। वहीं सूरज ढ़लते ही गांव के लोग अपने-अपने घरों में कैद हो जाते हैं। अब तक मादा तेंदुआ एक बछड़े और सूअर का शिकार कर चुकी है। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में पिंजड़े लगा चुकी है। वहीं वन विभाग की ओर से लगाए गए नाइट विजन कैमरे में भी तेंदुए की कोई हरकत रिकॉर्ड नहीं हुई है।

वन विभाग ने भगवानदीनपुरवा गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल भी लगाया हुआ है। तेंदुआ के खौफ में कटरी के 4 गांवों में लोगों के बीच डर बना हुआ है। जिसमें भगवानदीनपुरवा, भोपालपुरवा, बनियापुरवा, दुर्गापुरवा में लोग ज्यादा दहशत में जी रहे हैं। पिछले दिनों में तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ इस क्षेत्रों में कई जानवरों पर हमला कर चुका है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुआ मादा है। 

मौसम गर्म होने से दिन में बाहर नहीं निकलता तेंदुआ

वन विभाग 9 लोगों की टीम के साथ 10 किमी के क्षेत्र में तेंदुआ की तलाश कर रही है। वहीं डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर अरविंद यादव ने कहा कि, "कटरी का बड़ा क्षेत्र तेंदुए के लिए नैचुरल हैबिटैट है। इन क्षेत्र में उनका आना-जाना लगातार बना रहता है। वन विभाग के कर्मचारियों का ऐसा अनुमान है कि मादा तेंदुआ गंगा किनारे किसी ठंडे स्थान पर छिपकर बैठी है। मौसम गर्म होने की वजह से वह दिन के उजाले में बाहर नहीं निकल रही है। तेंदुआ रात के समय अपने दोनों शावकों के साथ निकलता है। कुछ स्थानों उसके पर पंजे के निशान भी मिले हैं। 

वन विभाग ने गांवों में लगा रखे पिंजरे और नाइट विजन कैमरे 

वन विभाग की ओर से गांवों में 4 नाइट विजन कैमरे और 2 पिंजरे लगाए गए हैं। कैमरे में तेंदुआ की कोई हरकत कैद नहीं हुई है। वन विभाग की ओर से गंगा कटरी इलाके के भगवानदीन का पुरवा समेत दर्जनों गावों को अलर्ट मोड पर रहने को बोला गया है। वहीं ग्रामीणवासियों को सर्तकता के साथ रहने और अपने मवेशियों का ध्यान रखने की हिदायत दी गई है। 

जंगलों में फोड़ रहा वन विभाग पटाखा 

वन विभाग की टीम जंगलों और खेतों में पटाखों को फोड़कर तेंदुए को ढूढ़ने का प्रयास कर रही है। वहीं झाड़ियों और मिट्टी की सुरंगों में भी तलाश की जा रही है। अभी तक वन विभाग की टीम को इसमें सफलता नहीं मिल सकी है। कानपुर के प्रभागीय वन अधिकारी अरविंद यादव तेंदुआ को पकड़ने के लिए नाइट विजन कैमरों से पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।
 

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर