Dumbbell workouts: लॉकडाउन में जिम मिस कर रहे हैं! घर पर इन आसान तरीकों से डम्बल वर्कआउट

Dumbbell Workout: लॉकडाउन में घर पर जिम मिस कर रहे हैं तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके घर पर ही डम्बल वर्क आउट कर अपने कंधों को और बाइसेप्स को मजबूत बना सकते हैं।

dumbbell workout
डम्बल वर्कआउट 
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन में वर्कआउट के लिए जिम जाने पर भी पाबंदी लग गई है
  • घर पर जिम मिस कर रहे हैं तो आसान तरीकों से कर सकते हैं डम्बल वर्कआउट
  • डम्बल वर्कआउट से आप अपने शोल्डर और बाइसेप्स को मजबूत बना सकते हैं

लॉकडाउन में हर कोई अपने-अपने घरों में कैद है ऐसे में उन्हें घरों से काम करना पड़ रहा है। इसके अलावा वर्कआउट के लिए जिम जाने पर भी पाबंदी लग गई है ऐसे में घरों में ही अलग-अलग तरह से वर्कआउट लोग कर रहे हैं। अगर आपको जिम में सबसे ज्यादा डम्बल के साथ वर्कआउट करने की आदत है और लॉकडाउन की वजह से आप इसे घर पर मिस कर रहे हैं तो हम आपको आज ऐसे वर्कआउट बताने जा रहे हैं जिसे आप घर पर ही आसानी से कर सकते हैं और इससे आपको फायदा भी उतना ही मिलेगा।

फ्लोर प्रेस
डम्बल वर्कआउट से कंधों और बाइसेप्स को मजबूती मिलती है। इसके लिए आप घर पर फर्श पर सीधा लेट जाएं। अपने घुटनों को ऊपर की ओर मोड़ें और पैरों को सीधा रखें। अब दोनों हाथों में डम्बल को पकड़ें। ध्यान रखें कि अपने कंधों के सहारे से ही आपने इसे पकड़ा है। अब धीरे-धीरे इसे ऊपर की ओर उठाएं और फिर इसे दीरे-धीरे नीचे अपने कंधों तक लाएं। इसे प्रक्रिया को 13 से 14 बार दोहराएं।

रोमानियन डेडलिफ्ट
अपने दोनों पैरों के बीच हल्का गैप रखकर सीधे खड़े हो जाएं। दोनों हाथों में डम्बल को पकड़ें। अब दोनों पैरों को सीधा रखते हुए हिप्स को नीचे की ओर झुकाएं और हाथों में पकड़े हुए डम्बल को भी नीचे की तरफ वजन करते हुए घुटनों तक लाएं। इस मुद्रा में अपने पैरों को सीधा रखें। अब धीरे-धीरे ऊपर की ओर आएं। इस प्रक्रिया को 13 से 15 बार दोहराएं।

शोल्डर प्रेस
अपने पैरों के बीच गैप रखकर सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों हाथों में डम्बल पकड़ें और कंधे के सहारे यू शेप बनाएं। अपने बाजुओं को ऊपर की उठाएं दितना आप कर सकते हैं। अब धीरे-धीरे और आराम से हाथों को नीचे की ओर लाएं। इस प्रक्रिया को 13 से 15 बार दोहराएं।

लेटरल रेज
इसके लिए अपने दोनों हाथों में डम्बल पकड़कर सीधा खड़े हो जाएं। अब दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और कंधे की सीध तक लाने की कोशिश करें। इस तरह उपर तक लाएं कि अपनी पूरे शरीर को टी शेप में ले आएं। इस दौरान आप महसूस करेंगे कि आपके बाइसेप्स मसल्स वर्क कर रहे हैं। अब धीरे-धीरे अपने हाथों को नीचे की ओर लाएं। इस प्रक्रिया को 13 से 15 बार दोहराएं।   

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)

अगली खबर