Noida Dial 112 : गौतमबुद्धनगर डायल-112 ने फिर मारी बाजी, प्रदेश में 10वीं बार हासिल किया प्रथम स्थान

Noida Dial 112 : गौतमबुद्धनगर जिले की डायल 112 सर्विस ने ​प्रदेश में एक बार फिर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले के डायल 112 का रिस्पांस टाइम 6:27 मिनट रहा है।

Noida 112 get on top
गौतमबुद्धनगर डायल-112 एक बार फिर प्रथम स्थान पर  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • गौतमबुद्धनगर डायल-112 ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • सबसे कम वक्त में लोगों को मदद पहुंचाने का बनाया रिकॉर्ड
  • 6:27 मिनट रहा डायल 112 का रिस्पांस टाइम

Noida Dial 112 :  आम जनता को जल्द से जल्द सहायता पहुंचाने में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की डायल 112 सर्विस ने फिर बाजी मार ली है। गौतमबुद्धनगर की 112 रिस्पांस ने दसवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आपको बता दें कि, गौतमबुद्धनगर में डायल 112 पर रोजाना 300 से 400 लोग कॉल करते हैं। डायल 112 द्वारा शिकायत मिलने के बाद तत्काल नागरिकों को उनकी समस्याओं को हल कराया जाता है और समय रहते समस्याओं का निस्तारण किया जाता है।

डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा लोगों की शिकायतें सुनते हैं और उन्हें तुरंत मदद उपलब्ध करावते हैं। अगर कोई लड़ाई झगड़ा मारपीट का मामला होता है, तो डायल 112 द्वारा दोनों पक्षों को लेकर के थाने में ले जाती है, वहां नोएडा पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती है।

सबसे कम रहा रिस्पांस टाइम

आपको बता दें कि, जिले के डायल 112 का रिस्पांस टाइम 6:27 मिनट रहा है। वहीं, गौतमबुद्धनगर में 50 दोपहिया वाहनों द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही साथ यहां पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कमिश्नरेट में छह महिला पीआरवी चलती है एवं हाईवे पर सुरक्षा एवं तत्काल रिस्पांस के लिए चार पीआरवी इंटर ईस्टर्न-पेरीफेरल और यमुना एक्सप्रेस वे पर दो पीआरवी संचालित रहती है, जिससे की हाईवे पर किसी प्रकार की अपराधिक गतिविधियां एवं कोई दुर्घटना अन्यथा किसी की गाड़ी खराब हो जाने पर तुरंत 112 नंबर द्वारा सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। गौतमबुद्धनगर के ट्रैफिक डीसीपी ने बताया कि, गौतमबुद्धनगर जिले के डायल 112 पूरे उत्तर प्रदेश में दसवीं बार से लगातार प्रथम स्थान पर रह रही है।

डायल- 100 के तहत पुलिस ऐसे करती है मदद

गौतमबुद्धनगर में 300 से 400 लोगों का प्रतिदिन डायल 112 पर कॉल आता है और तुरंत उनको रिस्पांस देकर उनकी सहायता मदद की जाती है। आपको बता दें कि, पिछले साल जुलाई में भी डायल 112 काॅलेज फर्स्ट टाइम में पहला स्थान मिला था। गौतमबुद्धनगर जिले में 50 पीआरवी वाहन कार्य कर रहे हैं। किसी भी समय कॉल आने पर तुरंत उनको रिस्पांस किया जाता है। तत्काल डायल 112 पर तैनात पुलिस द्वारा तुरंत लोगों की मदद की जाती है।

अगली खबर