RJD Key Candidates: यहां जानें आरजेडी के प्रमुख उम्मीदवारों को, जिनके भरोसे दम दिखा रहे तेजस्वी

RJD Key Candidates: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा 143 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने कई प्रमुख चेहरों को टिकट दिया है।

Tej Pratap Yadav
तेजस्वी यादव और तेजस्वी कुमार 

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 243 में से 143 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वो महागठबंधन की हिस्सा है। आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। बिहार में आरजेडी सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2015 विधानसभा चुनाव में राजद ही सबसे बड़े दल के रूप में उभरा था। यहां जानें आरजेडी के कुछ प्रमुख उम्मीदवारों के बारे में:

तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव राघोपुर से एक बार फिर मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी सतीश कुमार से है। एलजेपी के ई राकेश रौशन ने यहां चुनाव को त्रिकोणात्मक बना दिया है। 2015 में तेजस्वी यहीं से पहली बार जीतकर विधायक बने थे।

तेज प्रताप यादव

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं। पिछली बार महुआ सीट से जीते थे। नीतीश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने थे।

अनंत सिंह

बाहुबली के नाम से मशहूर अनंत कुमार सिंह पटना जिले की मोकामा विधानसभा सीट से राजद के उम्मीदवार हैं। अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि के कारण काफी विवादित हैं। अनंत सिंह का सामना जदयू के राजीव लोचन नारायण सिंह से है। 2015 में सिंह को जेडीयू और आरजेडी दोनों ने टिकट देने से इनकार कर दिया गया था। अनंत सिंह ने 2005 और 2010 में दो बार मोकामा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।

अब्दुल बारी सिद्दीकी

आरजेडी के सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी दरभंगा जिले की केवटी विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। बीजेपी ने यहां से मुरारी मोहन झा को यहां से उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा आरजेडी ने शाहपुर से शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी और शेखपुरा से विजय सम्राट को टिकट दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह के पुत्र ऋषि सिंह को ओबरा से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश यादव की बेटी दिव्या प्रकाश को भी तारापुर से टिकट दिया गया है। जय प्रकाश यादव के भाई विजय प्रकाश को जमुई से उतारा गया है।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर