Love couple got married: बिहार में चोरी से मिल रहे थे लव बर्ड्स, गांव वालों ने पकड़ा और करवा दी शादी

Love couple got married : बिहार में एक प्रेमी जोड़ा चोरी-चोरी मिलता था। एक दिन ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ के बाद लोगों ने उनकी शादी गांव के ही शिव मंदिर में करा दी है।

 Love couple got married
बिहार में चोरी से मिल रहे थे लव बर्ड्स, व वालों ने पकड़ा और करवा दी शादी   |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • बिहार में चोरी से मिलता था प्रेमी जोड़ा
  • गांव वालों ने पकड़ा तो किया इंसाफ
  • दोनों की शिव मंदिर में करा दी शादी

Love couple got married : बिहार में एक प्रेमी जोड़े का छुपकर मिलना ही उन्हें जीवन का सबसे बड़ा तोहफा दे गया। दरअसल दोनों एक दूसरे से काफी ज्यादा प्यार करते थे और एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों की हिम्मत इतनी नहीं थी कि घरवालों के खिलाफ जाकर शादी कर लें। इस वजह से दोनों एक दूसरे चोरी-छुपे मिलकर अपने दुख-सुख बांटते थे। रविवार को भी कुछ ऐसा ही दोनों ने किया लेकिन इस बार ग्रामीणों के हाथों दबोचे गए। जिसके बाद पूरे गांव में हल्ला मच गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, मामला बिहार के बेगूसराय का है। जहां एक गांव में लड़के और लड़की को एक साथ देखकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों से पूछताछ की तो बताया कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों शादी कर अपना घर भी बसाना चाहते हैं लेकिन उनके घरवाले इस शादी के लिए राजी नहीं हैं। कई बार दोनों ने अपनी शादी की बात करनी चाही लेकिन परिवार के लोगों ने मना कर दी।

गांववालों ने करा दी प्रेमी जोड़े की शादी

ग्रामीणों ने जब प्रेमी जोड़े का दर्द सुना तो दोनों को मिलाने का फैसला कर लिया। जिसके बाद गावंवालों ने मिलकर दोनों की एक शिव मंदिर में शादी करा दी। शादी के बाद दुल्हन को उसके ससुराल भी विदा कर दिया गया। प्रेमी जोड़ा शादी के फैसले से बेहद खुश हैं। वहीं दोनों के परिजन भी गांववालों के सामने मान गए हैं। कुल मिलाकर दोनों का चोरी-छिपे मिलना ही उनके लिए जीवन का सबसे बड़ा तोहफा बन गया। गांव के सरपंच अरविंद कुमार महतो और पंच मनोज कुमार महतो समेत कई बड़े लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी कराई गई। शादी के बाद दोनों को आशीर्वाद भी दिया गया। वार्ड सदस्य देवनारायण महतो ने इस मामले में बताया कि, दोनों अमारी पंचायत के निवासी हैं। पिछले काफी दिनों से मिल रहे थे। गांववालों ने पकड़ा और दोनों की कहानी सुनने के बाद शादी करा दी है।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर