Patna Hospital: पटना IGIMS में मरीजों को अब नहीं होगी परेशानी, जानें क्या बदला

Patna Hospital: राजधानी में बढ़ती गर्मी को देखते हुए विभाग कई तरह के निर्णय ले रहा हैं। आगे मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े, इसलिए अस्पतालों में भी व्यवस्था बदली जा रही है।

Patna Government Hospital IGIMS
आईजीआईएमएसव में बढ़े रजिस्ट्रेशन काउंटर (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • भीषण गर्मी को देखते हुए बढ़ाई गई काउंटरों की संख्या
  • कुल 12 अतिरिक्त काउंटर पर मरीजों का होगा रजिस्ट्रेशन
  • आज चार अतिरिक्त काउंटर खुलेंगे

Patna Hospital: पटना में इस बार गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। भीषण गर्मी में भीड़ वाली जगहों पर लोगों को ज्यादा परेशानी होती है, लिहाजा अस्पताल में भीड़ कम करने की पहल हो रही है। इसकी शुरुआत राजधानी पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) से कर दी गई है। अब यहां मरीजों को रजिस्ट्रेशन काउंटर पर धक्का-मुक्की नहीं करनी पड़ेगी।

रजिस्ट्रेशन काउंटर की संख्या 12 तक बढ़ाई जानी है। आज चार अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे। काउंटर बढ़ने की एक वजह कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ना है। हालांकि बिहार में संक्रमण नहीं बढ़ा है, लेकिन दूसरे राज्यों में संक्रमण पांव पसार रहा है, ऐसे में शारीरिक दूरी बढ़ाए रखने के लिए भी यह अच्छी पहल है। 

यहां-यहां बना रजिस्ट्रेशन काउंटर

अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन काउंटर दो जगहों पर बनाए गए हैं। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के बाहरी गेट के पास दो-दो रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए हैं। इस बारे में संस्थान के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ.मनीष मंडल ने बताया कि, ओपीडी के मरीजों के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर की संख्या बढ़वाई गई है। अब कुल 12 अतिरिक्त काउंटर बनाए जाने हैं। इनमें से चार काउंटर आज खुल जाएंगे। जबकि जल्द ही, शेष आठ काउंटरों की भी शुरुआत कराई जाएगी। 

नौ काउंटर पर पूर्व में कटती थी पर्ची

संस्थान के सुपरिटेंडेंट डॉ. मनीष ने बताया कि, पूर्व में नौ काउंटर पर इलाज का पर्चा काटा जाता था। अब इसकी संख्या 13 हो गई है। शेष 8 काउंटर के खुलने पर काउंटरों की कुल संख्या 21 हो जाएगी।

15 बेड भी बढ़ाए जाएंगे

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के मरीजों के लिए राहत की खबर यह भी है कि, यहां बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। इमरजेंसी वार्ड में 15 बेड बढ़ा दिए जाएंगे। इस बारे में संस्थान के निदेशक डॉ. विभूति प्रसन्न सिन्हा ने बताया कि, जनरल वार्ड में एबी जोन के 15 बेड शिफ्ट कर दिए जाएंगे। जिस मरीज की स्थिति गंभीर होगी, उसको संबंधित बेड पर भर्ती ले लिया जाएगा। इससे मरीजों के 25,000 रुपए बचेंगे।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर