Patna: SI ने महिला कॉन्सटेबल के साथ थाने के अंदर रात में की ये शर्मनाक हरकत, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Patna News: थाने के अंदर रात के समय महिला कॉन्सटेबल के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला पटना के मुहम्मदपुर थाने का है।

SI jailed for molesting woman constable
महिला कॉन्सटेबल के साथ छेड़छाड़ के लिए एसआई को जेल  |  तस्वीर साभार: BCCL

पटना : एक पुलिस सब इंस्पेक्टर को कथित तौर पर एक महिला कॉन्सटेबल के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला बिहार के गोपालगंज जिले के अंतर्गत आने वाले मुहम्मदपुर थाने का है। आरोप है कि एसआई ने मंगलवार रात के समय थाने के अंदर महिला कॉन्सटेबल के साथ छेड़छाड़ किया था। बुधवार को एसआई को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसआई अवधेश कुमार सिंह जिसकी उम्र 40 के आस-पास है उसने 24 वर्षीय महिला कॉन्सटेबल को पीछे से पकड़ लिया और उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा। महिला कॉन्सटेबल मोहम्मदपुर थाने में डेप्युटेशन पर है। वारदात के बाद एसआई सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बताया जाता है कि महिला कॉन्सटेबल ने बुधवार को थाने में एक लिखित शिकायत दी थी जिसके आधार पर एसआई सिंह के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई। सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि आरोपी ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया गया है।

महिला कॉन्सटेबल की लिखित शिकायत के मुताबिक मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे जब वह थाने के अंदर अपने कमरे में जा रही थी। उसी क्षण सिंह ने सीढ़ियों पर पीछे से आकर उसे पकड़ लिया। महिला कॉन्सटेबल ने बताया कि उसकी एक कलीग ने भी इस वाक्ये को अपनी आंखों से देखा।

उसने आरोप लगाया कि सिंह मौके का फायदा उठाना चाहता था। चूंकि उस समय थाने में लाइट चली गई थी और सीढ़ियों पर अंधेरा था, अंधेरापन और अकेलेपन का वह फायदा उठाने की फिराक में था। उसने बताया कि मेरी कलीग मुझे देख कर मेरी मदद के लिए आगे आई।

दोनों ने मिलकर चिल्लाया तो एसआई वहां से भाग गया। महिला ने गोपालगंज एसपी के पास भी पत्र लिखकर एसआई के खिलाफ फौरी तौर पर कारर्वाई करने की मांग की है। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर