पुणे में हैवानियत: कूड़ा उठाने गए तीन लोगों पर होटल कर्मचारी ने फेंका खौलता हुआ पानी, दो की मौत

Pune Crime News: पुणे में कूड़ा उठाने वाले तीन लोगों पर होटल कर्मचारी ने खौलता पानी डाल दिया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। दिल दहलाने वाली घटना में बुजुर्ग महिला भी हुई थी घायल। महिला ने तोड़ा दम।

Pune Hot Water on Workers
होटल कर्मी ने सफाई कर्मियों पर डाला खौलता पानी  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • पुणे में हैवानियत, होटल कर्मी ने लोगों पर डाला खौलता पानी
  • कूड़ा उठाने वाले तीन लोगों डाला था खौलता पानी
  • होटल कर्मी कि हैवानियत से दो की मौत

Pune Crime: पुणे में पिछले हफ्ते एक होटल कर्मचारी ने कूड़ा उठाने आए तीन लोगों पर खौलता पानी फेंक दिया था। इस घटना के बाद बुरी तरह से झुलसे तीनों में से दो की मौत हो गई है और एक अभी भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। इस घटना की जानकारी मंगलवार को एक पीड़ित की मौत के बाद मिली। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को अरेस्ट कर लिया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस होटल को सील करने की तैयारी भी की कर रही है। मामला 25 मई का है। घटना पुणे के सासवड इलाके में हुई। मामले में फरार होटल संचालक नीलेश उर्फ पप्पू जगताप के खिलाफ भी केस दर्ज करने की मांग की जा रही है।

वहीं लोगों का कहना है कि, स्थानीय विधायक के दबाव में पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही। बता दें कि, घटना में घायल होने के बाद एक पीड़िता ने इस मामले की जानकारी दी थी जिसका एक वीडियो वायरल हो गया। कूड़ा उठाने वाली एक बुजुर्ग महिला श्वेताबाई ने घटना के बाद इसकी जानकारी दी थी। महिला की वीडियो मराठी भाषा में है जिसमें उन्होंने इस दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने इलाज के दौरान मंगलवार को दम तोड़ दिया। 

2 की मौत, 1 घायल

बताया जा रहा है कि, पप्पू जगताप के होटल के पास अहिल्या देवी मार्केट में कूड़ा उठाने वाले तीन लोग बैठते थे। इस बात से नाराज पप्पू जगताप ने तीनों को डंडे से पीटा और फिर अपने एक कर्मचारी से उन पर खौलता हुआ पानी फेंकने को कहा। बुरी तरह से जलने के बाद आरोपी तीनों को मरने के लिए छोड़कर भाग गए। इसमें से दो की मौत हुई और एक अस्पताल में गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के एक वीडियो में महिला अपनी आप बीती बता रही है तो एक दूसरे वीडियो में एक शख्स सीढ़ियों पर बेहोश नजर आ रहा है जिसके हाथ और शरीर पर गंभीर चोट है। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर