LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

Bihar Panchayat Election Result 2021: बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की गिनती लगभग पूरी

Bihar Panchayat Election Result 2021: बिहार में पंचायत चुनाव के दूसरे दौर की मतगणना लगभग पूरी हो गई है। इस बार का पंचायत चुनाव काफी रोचक रहा है। वोटों की गिनती की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

Bifar Panchayat Chunav Counting
तस्वीर साभार:  PTI
बिहार में 34 जिलों के 48 प्रखंडों पर मतगणना

Bihar Panchayat Election Result 2021: बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में वोटों की गिनती लगभग पूरी हो गई है। वोटों की गिनती शुक्रवार को सुबह 8 बजे शुरू हुई थी। अधिकांश नए उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। रिटायर डीएसपी, एमबीए पास युवा उम्मीदवार और मनरेगा मजदूर मुखिया बने। जबकि बिहार की उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी के भाई जिला परिषद के चुनाव हार गए। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिला परिषद सदस्‍य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्‍य, वार्ड सदस्‍य, सरपंच और पंच के 6 पदों के लिए वोटिंग हुई थी। दूसरे चरण मे 21,131 पदों के लिए मैदान में 71,467 उम्मीदवार थे।

Oct 02, 2021  |  04:55 PM (IST)
बारुपुर पंचायत लीलावती तो जहानाबाद के घोसी प्रखंड में अजय सिंह को हासिल हुई जीत


बक्‍सर जिले में राजपुर की बारुपुर पंचायत लीलावती मुखिया पद का चुनाव जीत गई हैं उन्‍होंने निवर्तमान मुखिया दीपिका देवी को हराया है वहीं जहानाबाद के घोसी प्रखंड में जिला परिषद भाग एक की सीट से अजय सिंह ने जीत हासिल की है,जमुई के अलीगंज में अधा पंचायत में प्रधान पद पर हिना कौसर ने जीत हासिल की है वहीं घोसी प्रखंड की भारथु पंचायत से हेमंत शरण उर्फ कुंदन मुखिया पद के लिए चुने गए हैं।
 

Oct 02, 2021  |  12:39 PM (IST)
ज्यादातर मुखिया चुनाव हारे

बक्‍सर, भोजपुर, पटना, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, बेगूसराय, जहानाबाद और अरवल जिलों में ज्‍यादातर पुराने मुखिया चुनाव हार गए हैं। जिला परिषद और पंचायत समितियों में भी बदलाव की लहर है।

Oct 02, 2021  |  09:57 AM (IST)
पुराने चेहरों को नहीं मिल रही कामयाबी

भागलपुर के जगदीशपुर में 14 में से 10 पंचायत के मुखिया चुनाव हार गए। खिरीबांध के अजय राय, जमनी के चांद आलम, सैनो के भैरव यादव, बलुआचक पुरैनी के मुकेश मंडल फिर से चुनाव जीतने में सफल रहे।

Oct 02, 2021  |  08:39 AM (IST)
औरंगाबाद: 22 में से 18 मुखिया हारे

औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड में हुए पंचायत चुनाव में कई दिग्गज हार गए हैं। प्रखंड की 25 पंचायतों में से 22 पंचायतों के घोषित परिणाम के अनुसार महज चार मुखिया चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। 

Oct 02, 2021  |  07:26 AM (IST)
IPS की मां ने जीता चुनाव

चैनपुर पंचायत से सविता देवी निर्वाचित घोषित की गई हैं। वे पहली बार मुखिया बनीं हैं। आईपीएस सागर कुमार की मां सविता देवी चुनाव जीती हैं।

Oct 01, 2021  |  09:36 PM (IST)
दरभंगा के बेनीपुर में 16 में से  12 मुखिया हारे

बिहार में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में लोगों ने नए चेहरों को ज्यादा तरजीह दी है। दरभंगा के बेनीपुर में 16 में से  12 मुखिया हार गए। जबकि अलीनगर में 11 में से 9 मुखिया हार गए।
 

Oct 01, 2021  |  09:31 PM (IST)
बेतिया में 24 में से 20 के निवर्तमान मुखिया हारे

बेतिया में पंचायत चुनाव में चनपटिया प्रखंड की कुल 24 पंचायतों में मतगणना खत्म हो चुकी है। 24 में 20 निवर्तमान मुखिया हार गए हैं। 

Oct 01, 2021  |  07:56 PM (IST)
भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड के 14 पंचायत में 10 नए मुखिया

बिहार पंचायत चुनाव में लोग नए चेहरे को तबज्जो दे रहे हैं। भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड में 14 पंचायतों में 10 नए चेहरे मुखिया चुनाव में जीत मिली है।

Oct 01, 2021  |  07:12 PM (IST)
बिहार की उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी के भाई चुनाव हारे

बिहार पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के चुनाव में वोटों की गिनती हो रही है। बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू ने बेतिया चनपटिया के जिला परिषद क्षेत्र से चुनाव लड़ा। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
 

Oct 01, 2021  |  06:57 PM (IST)
रोहतास प्रखंड का चुनाव रिजल्ट

रोहतास से जिला परिषद चुनाव में कंचन कुमारी ने जीत हासिल की।-बंजारी से अली हसन, तुंबा से बिरेंद्र, समहुता से रंजीत पासवान, रोहतासगढ़ से नागेंद्र यादव मुखिया का चुनाव जीते।
 

Oct 01, 2021  |  06:51 PM (IST)
रोहतास के नौहट्टा का चुनाव रिजल्ट

शाहपुर से नागेंद्र पासवान, दारानगर से कौशल्या देवी,  भदारा से साबिर अंसारी, उल्ही बनाही से तेतरी देवी, तिलोखर से सविता देवी जयंतीपुर से उमा चंद्रवंशी चुनाव जीते।

Oct 01, 2021  |  06:04 PM (IST)
मोतिहारी के तेतरिया के कोठिया पंचायत और फेनहारा का चुनाव परिणाम

मोतिहारी में तेतरिया के कोठिया पंचायत से मुखिया पद पर पुनम देवी ने जीत हासिल की। वह दूसरी बार मुखिया बनी हैं। उन्होंने बासुदेव राम को हराया। वहीं मोतिहारी के फेनहारा से जोहरा खातून ने सरपंच पद के लिए चुनाव जीता। उन्होंने रानी देवी को 500 वोटों से हराया।
 

Oct 01, 2021  |  05:45 PM (IST)
बेतिया के खरग पोखरिया, बनकट पुरैना के पंचायत चुनाव परिणाम

बिहार के बेतिया में खरग पोखरिया पंचायत का रिजल्ट आ गया है। मनोज कुमार साह मुखिया पद के लिए चुनाव जीत गए हैं। बनकट पुरैना पंचायत से फिरोज आलम चुनाव जीते।
 

Oct 01, 2021  |  05:01 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में MBA पास युवा बने मुखिया

बिहार पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने पढ़े-लिखे लोगों को भी तरजीह दी है। पश्चिम चंपारण में एमबीए की पढ़ाई करने वाले अरविंद कुमार महतो ने चुनाव लड़ा और मुखिया पद पर जीत हासिल की। 
 

Oct 01, 2021  |  04:36 PM (IST)
बेतिया में कई नए चेहरे बने मुखिया

बिहार पंचायत चुनाव में लोग नए चेहरे और युवाओं को अधिक पसंद कर रहे हैं। क्योंकि बेतिया के चनपटिया प्रखंड में सातों पंचायतों में मुखिया पद के लिए सभी नए उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। यहां कुल 24 पंचायतें हैं। वोटों की गिनती हो रही है। नतीजे भी आ रहे हैं।

Oct 01, 2021  |  04:36 PM (IST)
ईंट-भट्ठा पर काम करने वाली बनीं मुखिया

बिहार पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण में हुए मतदान की काउंटिग हो रही है। नतीजे भी आ रहे हैं। जमुई जिले की सहोड़ा पंचायत में ईंट भट्ठा पर काम करने वाली रेखा देवी ने मुखिया का चुनाव लड़ा है। उन्होंने जीत हासिल की। वह मनरेगा मजदूर हैं।

Oct 01, 2021  |  04:23 PM (IST)
Bihar Panchayat Chunav Result: पश्चिम चंपारण में रिटायर डीएसपी बने मुखिया

बिहार में पंचायत चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। पश्चिम चंपारण में रिटायर डीएसपी ने चुनाव लड़ा। लोगों उन्हें पसंद किया। वे मुखिया पद पर निर्वाचित हुए हैं। परशुराम राम डीएसपी पद से रिटायर होने के बाद भैसही पोखरिया पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे। उन्होंने जीत हासिल की।
 

Oct 01, 2021  |  04:10 PM (IST)
समस्तीपुर जिले से आया पहला रिजल्ट

समस्तीपुर जिले में पंचायत चुनाव का रिजल्ट आना शुरू हो गया। पुनास पंचायत से पहला रिजल्ट आया। उषा देवी मुखिया का चुनाव जीत गई हैं।  पंचायत समिति सदस्य पद पर मोहम्मदद चांद ने जीत हासिल की।

Oct 01, 2021  |  02:56 PM (IST)
मुजफ्फरपुर : बड़कागांव से सुरेश कुमार गुप्ता जीते

अररिया के रघनाथुर उत्तर पंचायत से ऐश्वर्या राज को जीत मिली है। सहरसा के कहड़ा ब्लाक के चैनपुर पंचायत से सविता देवी विजयी हुई हैं। वैशाली के हाजीपुर सदर ब्लॉक से सुंदर माला देवी विजयी हुई हैं। देवी ने पंकज कुमार को हराया है। मुजफ्फरपुर के बड़कागांव दक्षिण पंचायत से सुरेश कुमार गुप्ता विजयी हुए हैं।

Oct 01, 2021  |  02:46 PM (IST)
मोतिहारी: घेघवा से निवी देवी बनीं मुखिया
मोतिहारी: घेघवा से निवी देवी बनीं मुखिया
बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। -फाइल पिक्चर
मोतिहारी में पंचायत चुनाव की वोटिंग चल रही है। मोतिहारी खंड के तेतरिया के घेघवा से मुखिया पद पर निवी देवी को जीत मिली है। निवी ने 1105 मतों से रीना देवी को पराजित किया है। वहीं मधुबन के दुलमा पंचायत से मुखिया पद पर बेबी यादव को जीत मिली है।