आज का राशिफल 21 जनवरी 2021: मेष व तुला के जातक करेंगे जॉब चेंज के सार्थक प्रयास, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

आज का राशिफल, 21 जनवरी 2021: मेष और वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ होंगे। कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। जानें कैसा रहेगा आपका गुरुवार का दिन।

आज का राशिफल Today Rashifal 21 January, 2021
आज का राशिफल Today Rashifal 21 January, 2021 
मुख्य बातें
  • सूर्योदय के समय अश्वनी नक्षत्र और मेष राशि।
  • मेष व वृश्चिक राशि के लोग होंगे लाभान्वित।
  • कन्या राशि के लोग व्यवसाय में करेंगे प्रगति।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय अश्वनी नक्षत्र व मेष राशि है। आज मेष व वृश्चिक राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। मेष व तुला के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कुम्भ राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। पढ़ें अपना 21 जनवरी का राशिफल।

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय में कोई नई सफल डील हो सकती है। जॉब को लेकर थोड़ा तनावग्रस्त रहेंगे।नारंगी व सफेद रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: व्यवसाय में प्रगति के मार्ग बनेंगे तथा अपने बिजनेस प्रोजेक्ट को विस्तार देंगे। धार्मिक अनुष्ठान का मन बनेगा। सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज का दिन थोड़े संघर्ष का है। नए व्यवसाय की योजना बना सकते हैं।विष्णु जी के मंदिर उनका दर्शन करें व उनकी चार परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: राजनीतिज्ञों के लिए सफलता की प्राप्ति का दिवस है। गुरु व चन्द्र गोचर आर्थिक लाभ दे सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: किसी प्रिय मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। पिता के आशीर्वाद से लाभ प्राप्त होगा। विष्णु जी के मंदिर में उनका दर्शन करें। हरा रंग शुभ है।धन आगमन के संकेत हैं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।जॉब में भी उन्नति है।हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। नीला रंग शुभ है। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।श्री सूक्त का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज जॉब में सफलता है। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्नता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। लाल रंग शुभ है। आज हनुमानबाहुक का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: राजनीति में लाभ है।व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।आसमानी रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। अन्न दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: छात्र अपने पढ़ाई पर ध्यान दें। कोई भी लापरवाही बाद में परेशान कर सकती है। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।धन का आगमन होगा। जॉब में सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। तिल व उड़द का दान करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर