आज का राशिफल 25 सितंबर 2020: कर्क राशि वालों को व्यवसाय में होगा लाभ, जानिए कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल 25 सितंबर 2020: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में है व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज सिंह व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

Aaj Ka Rashifal 25 September
Aaj Ka Rashifal 25 September 
मुख्य बातें
  • वृश्चिक व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे।
  • वृष व तुला राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

आज का राशिफल 25 सितंबर 2020 ( (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में है व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज सिंह व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

पढ़ें अपना 25 सितंबर का राशिफल

मेष राशिफल- आज बिगड़े रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें। जॉब से रिलेटेड किसी बात को लेकर विवाद अब समाप्त हो सकता है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है।

वृष राशिफल- आज का दिन व्यवसाय के लिए थोड़े संघर्ष का है। धन का व्यय हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल- आज बुध व चन्द्रमा जॉब में लाभ देंगे। व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्मिक उन्नति की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला रंग शुभ है। 

कर्क राशिफल- व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा धार्मिक कार्य करवाएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सफेद रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकस्तोत्र का पाठ करें।

सिंह राशिफल- छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। राजनीति में सफलता है। पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

कन्या राशिफल- बहुत दिनों से रुके कार्य में सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा मैनेजमेंट स्किल से लाभ दे सकता है। गणेश जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। व्यवसाय से लाभ सम्भव है।

तुला राशिफल- आज जॉब को लेकर कोई सुखद समाचार संभव है। शुक्र व चन्द्रमा उन्नति देंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है। 

वृश्चिक राशिफल- छात्र सफल रहेंगे।आज मंगल व चन्द्रमा गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। उच्चाधिकारी आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। नारंगी रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

धनु राशिफल- आज गुरु व चन्द्र के शुभ प्रभाव से छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफल होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

मकर राशिफल- शनि व चंद्रमा आज प्रत्येक कार्यों में सफलता देंगे।ज्यादा व्यस्तता आपको परेशान कर सकती है। हरा व सफेद रंग शुभ है। आज जॉब में कार्य स्थल पर विवादों से दूर रहें। 

कुंभ राशिफल- आज का दिन व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों के लिए सफलता की प्राप्ति का है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें । हरा व नीला रंग शुभ है। कन्या या तुला राशि के सहयोग से कोई रुका कार्य बनेगा।

मीन राशिफल- आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें।आज जॉब में कोई विवाद हो सकता है। लाल रंग शुभ है। व्यवसाय से लाभ मिलेगा। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। अन्न दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर