आज का राशिफल 26 जनवरी 2021: मीन के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति, मकर राशि वाले जॉब परिवर्तन में होंगे सार्थक

आज का राशिफल, 26 जनवरी 2021: आज चन्द्रमा व केतु वृश्चिक में वहीं बुध,शनि व गुरू एक साथ मकर राशि में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। जानें कैसा रहेगा आपका मंगलवार का दिन।

horoscope daily aaj ka rashifal 26 january 2021astrology in hindi
aaj ka rashifal 26 january 2021 
मुख्य बातें
  • आज सूर्योदय के समय आद्रा नक्षत्र है व चन्द्रमा मिथुन राशि में है।
  • आज चन्द्रमा व केतु वृश्चिक में वहीं बुध,शनि व गुरू एक साथ मकर राशि में हैं।
  • आज मेष व तुला राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज सूर्योदय के समय आद्रा नक्षत्र है व चन्द्रमा मिथुन राशि में है। आज चन्द्रमा व केतु वृश्चिक में वहीं बुध,शनि व गुरू एक साथ मकर राशि में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व तुला राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। वृष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कन्या व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।आज कन्या व कुम्भ राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पढ़ें अपना 26 जनवरी का राशिफल।

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करवा सकते हैं।संतान के विवाह सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। छात्र सफल रहेंगे।लाल रंग शुभ है। 

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। हरा रंग शुभ है। छात्रों को शुक्र व चन्द्र गोचर से लाभ मिलेगा। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  आज व्यवसाय को नई दिशा देंगे। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।नीला रंग शुभ है। आज क्रोध से बचें। अन्न का दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:   शुक्र व चन्द्र गोचर से कोई बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट से सफलता की प्राप्ति होगी। आज गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: संतान की उन्नति से खुश रहेंगे। व्यवसाय सम्बंधित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे ।लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।गाय को गुड़ खिलाएं।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  आज का दिन आध्यात्म में प्रगति का है।आज धार्मिक कार्यों में आनंदित रहेंगे। धन के आगमन से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञों से लाभ प्राप्त होगा।पीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। रुके धन का आगमन हो सकता है।गेंहू का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण करेंगे। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें।नारंगी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। जॉब में प्रोमोशन सम्भव है। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। आज सुखद यात्रा हो सकती है।पीला रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  गुरु व शनि सम्पन्नता देंगे। व्यवसाय में अपने कार्यों को नई सकारात्मक दिशा देंगे।हरा रंग शुभ है।राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शनि व बुध गोचर से व्यवसाय में उन्नति है।नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। नेत्र विकार से कष्ट मिल सकता है।उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज व्यवसाय में किसी रुके प्रोजेक्ट की प्राप्ति कर सकते हैं। छात्र शिक्षा को नई दिशा देंगे। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर