आज का राशिफल 31 जनवरी 2021: आज वृश्चिक के जातक प्रत्येक कार्य में पाएंगे सफलता, मकर राशि स्वास्थ्य पर दे ध्यान

आज का राशिफल, 31 जनवरी 2021: धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। पढ़ें अपना 31 जनवरी का राशिफल...

 horoscope daily astrology aaj ka rashifal 31 january 2021 in hindi
aaj ka rashifal 31 january 2021  
मुख्य बातें
  • आज गुरु व शनि मंगल में हैं।
  • राहु वृष व केतु वृश्चिक में हैं।
  • शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा सिंह राशि में है व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। गुरु व शनि मंगल में हैं। राहु वृष व केतु वृश्चिक में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृश्चिक व कन्या राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

पढ़ें अपना 31 जनवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज चन्द्रमा का नवम गोचर शुभ है। आप सफल रहेंगे। हनुमानबाहुक का पाठ करें। जॉब को लेकर तनाव अब समाप्त हो सकता है।व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:   आज चन्द्रमा का एकादश गोचर लाभ देगा। बुध ,शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में प्रोग्रेस देंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा व गुरु का गोचर छात्रों को  सफल करेगा।हेल्थ पर ध्यान दें। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  चन्द्रमा आज इसी राशि में है। आज प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। जॉब में उन्नति होगी। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी रंग शुभ है। 

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति से प्रसन्नता होगी। गुरु व चन्द्रमा का गोचर छात्रों को उन्नति दे सकता है। श्री गणेश जी की पूजा करते रहें।हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शुक्र जॉब में उन्नति देंगे। चन्द्रमा के शुभ गोचर से हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। बजरंगबाण का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  मंगल व  चन्द्रमा व्यवसाय में किसी नवीन प्रोजेक्ट की तरफ ले जा सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन जॉब व व्यवसाय में उन्नति का है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  जॉब को लेकर किसी बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। धन आगमन के संकेत हैं। बजरंगबाण का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।                      

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन घर से सम्बंधित कार्यों में व्यस्तता का है। धन व्यय के संकेत हैं। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । सफेद रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए बेहतर है। यात्रा भी हो सकती है। पीला रंग शुभ है।चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर