Janmashtami Special: कृष्ण जन्माष्टमी में लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए घर पर बनाएं मक्खन, जानें रेसिपी

Butter Recipe in Janmashtami: कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव 18 अगस्त को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के उत्सव में भक्त भगवान श्री कृष्ण की आराधना में लीन हो जाते हैं। ऐसे में भक्त उन्हें तरह-तरह के भोग लगाकर प्रसन्न करते हैं। इन्हीं में से एक भोग कृष्ण जी को बेहद पसंद है वह है माखन। इसे आप घर पर ही आसान रेसिपी टिप्स आजमाकर बना सकते हैं।

Recipe Tips
Recipe for Krishna Janmashtami   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • भगवान श्री कृष्ण को कई नामों से पुकारा जाता है, उनमें से एक नाम माखन चोर भी है
  • भगवान श्री कृष्ण को माखन चोर इसलिए कहा जाता है क्योंकि भगवान श्री कृष्ण को माखन बेहद पसंद था
  • कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव के दिन भगवान श्रीकृष्ण को सबसे पसंद आने वाली चीज माखन का भोग जरूर लगाएं

How To Make Butter Recipe: कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार का हिंदू धर्म विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भाद्रपद के कृष्ण पक्ष के रोहिणी नक्षत्र में अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव 18 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण की विधि विधान से पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा रात में की जाती है, क्योंकि भगवान श्री कृष्ण का जन्म रात में हुआ था। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है। भगवान श्री कृष्ण को कई नामों से पुकारा जाता है। उनमें से एक नाम माखन चोर भी है।

भगवान श्री कृष्ण को माखन चोर इसलिए कहा जाता है क्योंकि भगवान श्री कृष्ण को माखन बेहद पसंद था और वे सखाओं के साथ मिलकर माखन चुराया करते थे। कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव के दिन भगवान श्रीकृष्ण को सबसे पसंद आने वाली चीज माखन का भोग जरूर लगाएं। मक्खन को आप घर पर भी बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

Also Read- Kalakand Recipe: रक्षाबंधन पर कलाकंद से करें भाई का मुंह मीठा, सिर्फ 15 मिनट में यूं करें तैयार

जानें घर पर कैसे तैयार करें मक्खन

मक्खन को घर में ही बनाने के लिए सबसे पहले दूध की मलाई को कटोरी में निकाल लें। इसके बाद एक गहरी और बड़ी कटोरी में उसे डालकर मथनी से कुछ देर तक अच्छे से मले। कुछ देर में मलाई गाढ़ी होती नजर आएगी। मलाई को मथने का काम जारी रखें। कुछ वक्त बाद मक्खन और दूध का पानी अलग होता दिखाई देगा। इसके बाद मक्खन को अलग कटोरी में निकाल लें। इसमें आप मिश्री के दानों को मिला दें। इस तरह आसानी से घर में ही लड्डू गोपाल के लिए माखन का भोग तैयार कर सकते हैं। इसका भोग लगाने के बाद सभी सदस्यों में प्रसाद के रूप में बांटे।

Also Read- Tiranga Pasta Recipe: कुछ अलग और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो ट्राई करें तिरंगा पास्ता, ये रही रेसिपी

इन बातों का रखें ध्यान

मक्खन बन जाने के बाद मक्खन को बर्फ के ठंडे पानी में निकाल कर रखें। कुछ देर बाद उंगलियों से लड्डू की तरह दबा कर मक्खन को निचोड़ दें। इससे बचा हुआ पानी भी न‍िकल जाएगा। इसके अलावा मक्खन को फ्रिज में रखने से मक्खन कई दिनों तक ताजा बना रहेगा। इसलिए मक्खन बनने के बाद इसे फ्रीज में ही रखें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

अगली खबर