इस मंदिर को कहते हैं उत्तराखंड का पांचवां धाम, स्थापित है दुनिया का सबसे बड़ा श्रीयंत्र

Dol Ashram Uttarakhand: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित डोल आश्रम में दुनिया का सबसे भारी श्रीयंत्र रखा है। जानिए इस स्थान के विशेषता और कैसे पहुंचे डोल आश्रम।

Dol Ashram of Uttarakhand
Dol Ashram of Uttarakhand 
मुख्य बातें
  • उत्तराखंड के डोल आश्रम में दुनिया का सबसे भारी श्रीयंत्र रखा गया है। 
  • अष्ट धातु से निर्मित इस श्रीयंत्र का वजन लगभग डेढ़ टन है।
  • श्री पीठम में लगभग 500 लोग एक साथ बैठ कर ध्यान लगा सकते हैं।

Dol Ashram Uttarakhand.उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ ही घंटों में जारी हो जाएंगे। चारों धामों और मंदिरों के कारण इस पहाड़ी राज्य को देवभूमि कहा जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इस राज्य में एक पांचवां धाम भी है। अल्मोड़ा जिले की पहाड़ियों और जंगलों के बीच स्थित डोल आश्रम को पांचवां धाम कहा जाता है। इस जगह पर दुनिया का सबसे भारी श्रीयंत्र रखा गया है। 

डोल आश्रम अल्मोड़ा (Dol Ashram Almora) के लमगड़ा ब्लॉक पर स्थित है। इसकी स्थापना साल 1991 में की गई थी। यहां पर पांच देवी-देवता  भगवान गणेश, विष्णु, शिव, शक्ति सूर्य और मां त्रिपुरा सुंदरी का मंदिर स्थित है। साल 2018 में दुनिया के सबसे भारी श्रीयंत्र को यहां पर स्थापित किया गया था। इसकी लंबाई साढ़े तीन फुट है। अष्ट धातु से निर्मित इस श्रीयंत्र का वजन लगभग डेढ़ टन (150 क्विंटल) है।  श्री पीठम में लगभग 500 लोग एक साथ बैठ कर ध्यान लगा सकते हैं।

Dol Ashram Almora - Kalyanika Himalaya Devasthanam

Also Read: एक हथिया देवाल: उत्तराखंड का ये शिव मंदिर है शापित, यहां पूजा करने वाला हो जाता है बर्बाद

आश्रम के अंदर है संस्कृत विश्वविद्यालय
आठ एकड़ में स्थित डोल आश्रम के अंदर एक संस्कृत विद्यालय भी है। इसमें लगभग 110 छात्र निःशुल्क पढ़ाई करते हैं। यहां मध्य प्रदेश, गुजरात से लेकर पड़ोसी देश नेपाल से भी लोग पढ़ने के लिए आते हैं। संस्कृत भाषा के अलावा स्टूडेंट्स को कंप्यूटर और अंग्रेजी भी पढ़ाई जाती है। विश्वविद्यालय के अलावा एक अस्पताल भी स्थित है। इसके अलावा यहां पर यात्रियों के ठहरने और खाना खाने की भी उचित व्यवस्था की गई है। वहीं, आश्रम में स्थित लाइब्रेरी में 10 हजार से अधिक किताबें हैं।   

File:DOOL AASRAM.jpg - Wikimedia Commons

ऐसे पहुंचे डोल आश्रम 
डोल आश्रम के लिए आपको दिल्ली के आनंद विहार अंतरराज्जीय बस टर्मिनल से आप हल्द्वानी के लिए बस ले सकते हैं। इसके अलावा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से भी आप हल्द्वानी तक भी ट्रेन से जा सकते हैं। 

Dol Ashram

अगर आप हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो पंतनगर सबसे करीबी एयरपोर्ट है। हल्द्वानी से डोल आश्रम 83 किलोमीटर दूर है। आप डोल आश्रम के लिए बस या फिर टैक्सी भी ले सकते हैं।   

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर